राष्ट्रवाणी: VIDEO : प्रतीक पटानयक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती है. पुल निर्माण नहीं होने से मरीजों को जान पर खेलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है. नगर पंचायत लटियारा के चर्रा कच्छारपारा में आज सुबह भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं. जहां ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाला पार कराया. जानकारी के मुताबिक, चर्रा कच्छारपारा के गोपेश पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, लेकिन चर्रा का डुमर नाला लगातार बारिश के चलते उफान पर था. मजबूरी के बीच ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाले को पार करने का फैसला किया. चार लोगों ने खाट को ढोकर नाला के दूसरी तरफ पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है. नाले पर पुल नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े. जिला कलेक्टर ने कहा कि बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए. जिन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रशासन की ओर से पहले ही राशन पहुंचा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. माडमसिल्ली डैम के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं. तीजा पर्व में महिलाएं अपने घर जाने के लिए जोखिम उठाकर पुल पार कर रही हैं. सामने आए वीडियो में तेज बहाव के बीच भरी बस और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन भी पुल पार करते दिखाई दे रहे हैं.
Trending
- रक्षा मंत्रालय, स्कोप और पीईएसबी ने राष्ट्रीय रक्षा प्रतिभा और क्षमता सम्मेलन 2026 आयोजित किया – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने भारतीय पीएसयू रांची में एनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा से मुलाकात की
- आरआईएनएल के गैर-कार्यकारियों को वित्तीय संकट का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि प्रबंधन ने अधिकारियों के लिए भत्ते बहाल कर दिए हैं – भारतीय पीएसयू
- न्यायधानी नाइट्स व मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का अच्छा प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63% किया; 3% वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी – भारतीय पीएसयू
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
