राष्ट्रवाणी: जावेद अख्तर ने नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) के लिए एक ऐसा गीत लिखा जो 30 साल …और पढ़ें नुसरत फतेह अली खान का गाना बना था अमर। कलकत्ता में जावेद अख्तर ने लिखा था गाना नुसरत के कल्ट गाने को राहत ने बनाया अमर 30 सालों से सुपरहिट है नुसरत का ये गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
कव्वाली के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) ने अपने सुरों से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को भी सजाया है। उन्होंने कई सदाबहार गाने गाए हैं जो आज भी म्यूजिक लवर्स के जेहन में बसते हैं। एक गाना 30 साल से कल्ट है।
नुसरत फतेह अली खान का ये गीत जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा था। शोले और जंजीर जैसी फिल्में बना चुके जावेद अख्तर ने कई खूबसूरत गानों को लिखा है जिनमें से एक 1996 में बना नुसरत फतेह का गीत भी है। यह गीत जावेद अख्तर ने कलकत्ता के चौरंगी इलाके में लिखा था।
जावेद अख्तर का लिखा ये गाना नुसरत फतेह अली खान को बहुत पसंद आया और दोनों ने मिलकर एक एल्बम बनाया। इस गीत ने रिलीज होते ही हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। यही नहीं, नुसरत साहब के भतीजे राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने इसी गीत को दो बार रीक्रिएट किया और दोनों बार भी यह सुपरहिट हुआ।
जिस गीत की हम यहां बात कर रहे हैं, वो है ‘आफरीन आफरीन’ (Afreen Afreen Song)। 1996 में संगम एल्बम के लिए यह गीत बनाया गया था। इस गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे, जबकि इसकी धुन नुसरत फतेह अली खान ने बनाई और खुद ही गाया भी।
आफरीन आफरीन गीत के बोल बहुत खूबसूरत हैं। यह गीत प्रेमिका की सुंदरता का बखान है। एक बार जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि उन्हें इस गीत को बनाने का आइडिया कहां पर आया।
रेड एफएम के टॉक शो सेगमेंट में जावेद अख्तर ने बताया था कि उन्होंने इस गीत का मुखड़ा कलकत्ता (कोलकाता) के चौरंगी इलाके में सोचा था। वह कार में थे और जैसे टर्न होकर चौरंगी में प्रवेश कर रहे थे, उन्हें उस गाने का आइडिया आया। इसके बाद वह नुसरत फतेह अली खान के पास गाना लेकर गए और उन्हें यह बहुत पसंद आई और इस तरह यह गीत बना।
गीत की सफलता के बाद नुसरत फतेह अली खान के भतीजे और गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan Afreen Afreen) ने अपने चाचा के इसी गीत को रीक्रिएट किया। उन्होंने 2003 में इस गीत को दोबारा बनाया जो सुपरहिट हो गया था। इस गाने को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 2016 में मिली थी।
राहत ने मोमिना मुस्तेहसन के साथ कोक स्टूडियो सीजन 9 (Coke Studio Season 9) में इसी गाने को पॉप स्टाइल में किया था और यह रातोंरात छा गया था। यह गीत अब तक के सबसे कल्ट क्लासिक गानों में शुमार है। यह साल 2017 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया गाना भी बन गया था।

