राष्ट्रवाणी: Ajab-Gajab : प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां स्थानीय लोगों ने किसी इंसान नहीं, बल्की बैल को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंच गए. इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी कर दी. इस घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. दरअसल, धमतरी शहर में आवारा मवेशियों की समस्या से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसी बीच सुंदरगंज वार्ड में पिछले कई दिनों से एक बेकाबू बैल ने आतंक मचा रखा था. बताया जा रहा है कि बैल अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है. बेकाबू बैल ने धमतरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी के घर में भी उत्पात मचाया. इस दौरान उनके पिता घायल हो गए. इसके बाद वार्ड के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड के लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने बैल को पकड़कर रस्सी से बांधा और गाड़ी में भरकर सीधे कोतवाली थाना पहुंच गए. यहां लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की. बैल को लेकर थाने पहुंचे लोगों को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और बताया कि आवारा मवेशियों के मामले में नगर निगम से शिकायत की जानी चाहिए. पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने बैल को अपने वाहन से कांजी हाउस पहुंचा दिया. फिलहाल, इस पूरे मामले पर नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Trending
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना – राष्ट्रवाणी

