राष्ट्रवाणी: Today’s Top News: रायपुर। आने वाले दिनों में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग केंद्रों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कैंपस में 25 करोड़ की लागत से परीक्षा केंद्र बनाने जा रही है, जहां तमाम अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा दे पाएंगे. धमतरी।
माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। दोनों की तलाश के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद उनके शव बरामद किए गए।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां स्थानीय लोगों ने किसी इंसान नहीं, बल्की बैल को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंच गए. इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी कर दी. इस घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. रायपुर।
राजधानी रायपुर में चोरों और बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही मोबाइल और नगदी पार कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है। रायपुर. कहते हैं न डिजिटल दुनिया में जो चीज जैसी दिखती है, जरूरी नहीं की वह वैसी ही हो. सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर राजधानी रायपुर के कॉन्ट्रेक्टर ने महनत की कमाई के 23 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए. मुनाफा वापस मांगने पर ठेकेदार को ठगी होने का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

