राष्ट्रवाणी: Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE: विजय शर्मा और भूपेश बघेल लाइव डिबेट के बीच कांग्रेस का आरोप- कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक रही पुलिस रायपुर: Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट कर रहे हैं। दोनों ही नेताओं के बीच पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर LIVE डिबेट शुरू हो चुकी है। दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
इसी बीच, प्रेस क्लब के अंदर एंट्री को लेकर कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका जा रहा है। Home / Chhattisgarh / Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE

