राष्ट्रवाणी: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सुनसान जंगल मे गौ हत्या में शामिल ग्रामीणों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने गौ मांस और टांगी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में रविवार को शाम करीब 8 बजे पांच ग्रामीणों ने मिलकर गाय की हत्या कर दी और मांस का आपस में बंटवारा किया. मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी दबोचा. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन लोग फरार हो गए. पुलिस ने रजौटी बरपारा निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार कुजूर आ. बंदुराम व 27 वर्षीय रंजीत कुजूर आ. छोटेलाल कुजूर को हिरासत में लिया. वहीं गुमगरा निवासी विवेक खलखो समेत तीन लोग भाग निकले. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कटे हुए गाय के अवशेष पड़े हुए थे जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस ने जब्त कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गौ हत्या के बाद पहले आपस में मांस का बंटवारा करते जो बचता उसे बेच देते. इस मामले में पुलिस ने धारा 325,3(5) और छग कृषक पशु परि. अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.
Trending
- Vijay Sharma Bhupesh Baghel Press Club Live: ‘बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं’, LIVE डिबेट में विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को घेरा, कहा बोले- अपने पद के अनुरूप बात कहें – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma Bhupesh Baghel Live Today: आंकड़ों में फंसे भूपेश बघेल तो कहा- आप उसको छोड़ दीजिए, थोड़ा आगे बढ़िए – राष्ट्रवाणी
- Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं – राष्ट्रवाणी
- मोनेटरी पॉलिसी से पहले आरबीआई के खजाने में आए ₹3.93 लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम से निकाला पैसा – राष्ट्रवाणी
- गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, मिट्टी की 52 प्रतिमाओं से कमाए 1.80 लाख—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महिला टी-20 एशिया कप 2026 की चौंपियन बनी भारतीय टीम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- गली की दुकान से ग्लोबल पहचान तक… ये हैं भारत के वो 8 ब्रांड्स, जिनका पूरी दुनिया में बजता है डंका! – राष्ट्रवाणी
- जापान से आए एहिमे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत – राष्ट्रवाणी

