राष्ट्रवाणी: घर और किचन में कॉकरोच का होने एक आम समस्या है. आमतौर पर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन घर में इनका होना स्वास्थ के लिहाज से बेहद खतरनाक हो सकता है. कॉकरोच कोनों में छिप जाते हैं और बाद में वे साफ बर्तनों के ऊपर चलकर उन्हें गंदा कर देते हैं. वहीं इनकी वजह से खाने की चीजों को भी सुरक्षित रखना पड़ता है. किचन में इनके होने से अक्सर फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही छोटे कॉकरोच दिवारों में या किचन में रखें सामान के पीछे छिप जाते हैं, जिससे इन्हें निकालना और मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इन्हें किचन से निकालना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी अपने घर या किचन में कॉकरोच के होने से परेशान है, तो जानिए कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आपको हमेशा के लिए कॉकरोचों से छुटकारा मिल जाएगा. किचन से कॉकरोच भगाने का सबसे मुख्य तरीका बेकिंग सोडा और चीनी का है. इन्हें एक स्प्रै बॉटल में मिलाकर कॉकरोच के छिपने वाले स्थान पर स्प्रै करने से वे मर जाते हैं. चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बैकिंग सोडा उनके पेट में जाकर उन्हें खत्म कर देता है. बोरिक एसिड का इस्तेमाल आप आटे, चीनी और अन्य सामग्री में मिलाकर उनकी गोलियां बना लें. इन्हें वहां रख सकते हैं जहां कॉकरोच का नियमित आना-जाना रहता है या जहां वे छिपते हैं. इन्हें खाकर कॉकरोच मर जाते हैं. हालांकि यह भी ध्यान रखें कि इन गोलियों को ऐसे स्थान पर रखें जहां बच्चे और पालतू जानवर न पहुंच पाएं. कॉकरोच को पुदीना और नीम के तेल की गंध नहीं पसंद, इनसे वे दूर भागते हैं. ऐसे में थोड़े से पानी में पुदिना या नीम का तेल मिलाने से उन्हें कॉकरोच के स्थान पर स्प्रै करने से वे तुरंत भाग जाते हैं. यह कॉकरोच को भगाने का एक प्रकृतिक तरीका है. अगर आप किसी विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिससे आपके खानी की सामग्री प्रभावित न हो और कॉकरोच भी तुरंत भाग जाएं. तो आप तेजपत्ता का उपयोग कर सकते हैं. तेजपत्ता का चूरा बनाकर उन्हें किचन कैबिनेट और अन्य स्थान पर रखने से कॉकरोच इनकी गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते और भाग जाते हैं. कॉकरोच को घर में आने से रोकने के लिए नियमित रुप से साफ-सफाई करना जरुरी है. साथ ही किचन में खाने को ढक कर रखना जरुरी है. किचन सिंक को साफ रखें और डस्टबिन को बंद रखें. वहीं दिवारों और कैबिनेट में होने वाले छेद को ठीक करवाएं क्योंकि कॉकरोच के छिपने के लिए वहीं जगह सबसे उपयुक्त होती हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह – राष्ट्रवाणी
- ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून कहते हैं, “भारत ग्रह के भविष्य के लिए सबसे अधिक मायने रखता है।” – राष्ट्रवाणी
- लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्टील का राजा छत्तीसगढ़: बचेली से 61 गांव होते हुए 138 किमी लंबी पाइपलाइन से स्लरी पहुंची नगरनार, पेलैट प्लांट शुरू – राष्ट्रवाणी
- कोरबा में 96 गांवों की अटकी गिरदावरी, पटवारियों के बाद कृषि अधिकारियों ने भी खींचे हाथ – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान से मातृत्व को मिला संबल, बेटी के भविष्य की मजबूत हुई नींव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बैक टू बैक फिल्मों के साथ धमाल मचाएंगी Vidya Balan, 17 साल बाद आर बाल्की की फिल्म में आएंगी नजर – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में गुरुजी की करतूत, छात्रा से हैवानियत के मामले में शिक्षक गिरफ्तार, विभाग ने किया सस्पेंड – राष्ट्रवाणी

