राष्ट्रवाणी: विराट कोहली की बल्लेबाजी में सिर्फ तकनीक और अनुभव ही नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस भी अहम भूमिका निभाती है. हाल ही में अपनी शानदार वनडे पारी के बाद कोहली ने फिटनेस और मानसिक स्थिति के बीच के कनेक्शन पर बात की. उनका कहना है कि जब शरीर फिट रहता है तो दिमाग भी ज्यादा खुलकर काम कर पाता है. इससे उन्हें मैदान पर परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने, शॉट के बारे में सोचने और अपनी प्लान को सही तरीके से लागू करने में मदद मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या सच में फिट शरीर की वजह से दिमाग को फैसले लेने में मदद मिलती है. जानिए इसके पीछे की वजह और शरीर को फिट रखने के आसान तरीके के बारे में. कोहली के मुताबिक उनके लिए फिटनेस सिर्फ शारीरिक ताकत या स्टैमिना तक सीमित नहीं है. वह इसे मानसिक तैयारी का भी हिस्सा मानते हैं. उनका कहना है कि शरीर को फिट रखने से वह मैदान पर ज्यादा अच्छे से सोच पाते हैं और अपने खेल को उस तरीके से देख पाते हैं, जैसा वह खेलना चाहते हैं. दरअसल एक्टिव बॉडी का सीधा असर दिमाग पर पड़ता है. जिससे उसके सोचने की क्षमता बढ़ती है. क्रिकेट में खिलाड़ी को कई तरह के दबाव का सामना करना पड़ता है. सामने वाला गेंदबाज, मैच की स्थिति, दर्शकों की उम्मीदें और एक साथ मौजूद होती हैं. कोहली के अनुसार ऐसे समय में शांत रहकर सही फैसला लेना प्रदर्शन का अहम हिस्सा बन जाता है. यह भा पढ़ें: SCAD In Women: 30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक?
डॉक्टर से जानें छिपा खतरा एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सीजन और बल्ड का सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दिमाग शांत रहता है और सोचने में मदद मिलती है. साथ ही एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन रिलिज होता है. यह एक खुशी देने वाला हार्मोन है, जो चिंता और तनाव कम करने में मदद करता है. वहीं नियमित एक्सरसाइज करने से दिमाग में न्यूरॉन्स को विकास होता है, जो थकान कम करने में मदद करता है. कई लोगों को यह लगता है कि वर्कआउट केवल मसल्स गेन करने और वजन कम करने के लिए ही होता है. हालांकि यह पूरी तरह सही नहीं है क्योंकि शरीर को फिट रखने वाले वर्कआउट का असर केवल शरीर पर नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है. एक्सरसाइज करने से कोर्टीसोल यानी कि स्ट्रेस हार्मोन कम करने में मदद मिलती है. यह भा पढ़ें: आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

