राष्ट्रवाणी: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपनी बजट सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G बीते …और पढ़ें Redmi 17C 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने बजट लाइनअप के दूसरे एडिशन के तौर पर बीते गुरुवार को भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च किया है।
ये फोन हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के साथ शामिल हो गया है। ये 21,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत में आने वाला एक बजट फोन है। अगर आप इस प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं।
ये नया फोन जल्द ही तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 17C 5G डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में पूरी तरह अपने ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही है। इसमें 6,000mAh बैटरी के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है।
इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की टचस्क्रीन और सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं। भारत में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये रखी गई है।
वहीं, इसके 6GB + 128GB वाले हायर वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। ये फोन भारत में 7 अक्टूबर से अमेजन और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 17C 5G को कॉफी ब्रू, डार्क नाइट और पर्पल डॉन शेड्स में पेश किया गया है।
Redmi 17C 5G एक डुअल-सिम हैंडसेट है। ये Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। फोन में 6.9-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
ये 120Hz तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट, HBM मोड में 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 16.7 मिलियन कलर्स और 83 परसेंट NTSC कवरेज देता है। इसके अलावा, ये आंखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री के लिए TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है।
डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली हुई है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17C 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 2.4GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। फोन में Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
ये 6GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा को भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कैमरे की बात करें तो Redmi 17C 5G के बैक में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है, जिससे 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें HDR मोड, सॉफ्ट-लाइट रिंग, पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स और नाइट मोड जैसे कई कैमरा फीचर्स शामिल हैं। Redmi 17C 5G में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou का सपोर्ट मिलता है। सेंसर्स की बात करें तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास शामिल हैं। फोन का साइज 171.56 x 79.47 x 7.99mm और वजन करीब 211 ग्राम है।

