राष्ट्रवाणी: आजकल की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण लोगों में हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ रही है. शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL) का स्तर अधिक होने पर आर्टरिस में फैटी प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ता है. इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है. वहीं मस्तिष्क को खून पहुंचाने वाली नसों में रुकावट या थक्का जमने से स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज के साथ कुछ फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. ऐसे में जानिए पांच ऐसे फलों के बारे में, जो कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. सेब को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में गिना जाता है. इसमें पेक्टिन नाम का सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में कॉलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है. इससे खराब कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं. अधिक फायदे के लिए सेब को छिलके सहित अच्छी तरह धोकर खाना बेहतर होता है. संतरे में विटामिन सी, फाइबर और अन्य फायदेमंद मिनरल्स पाए जाते हैं. संतरा खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जो स्वस्थ पाचन और कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करता है. ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. वहीं पैकेट वाले मीठे जूस की जगह फल खाना ज्यादा बेहतर विकल्प होता है. नाशपाती में सॉल्यूबल और असॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं. सॉल्यूबल फाइबर शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा नाशपाती पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी मदद करता है. इससे अनावश्यक स्नैकिंग और अधिक कैलोरी लेने से बचने में मदद मिलती है. इसे नाश्ते या शाम के हल्के आहार में शामिल करना बेहतर होता है. एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट यानी हेल्दी फैट पाया जाता है. जब इसे मक्खन, घी या अन्य अधिक फैट वाली चीजों की जगह खाया जाता है, तो यह खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसमें फाइबर भी मौजूद होता है. हालांकि, एवोकाडो में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना ही सही होता है. जामुन में फाइबर और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं. जामुन को संतुलित आहार में शामिल करना दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकता है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पावरग्रिड ने राजस्थान और कर्नाटक में प्रमुख परियोजनाओं के साथ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया – भारतीय पीएसयू
- Bijapur Naxal Surrender News: बीजापुर में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर घोषित था 35 लाख का इनाम – राष्ट्रवाणी
- Thomson ने लॉन्च किया इंडिया का पहला 50 इंच QLED Full HD Smart TV, कीमत सिर्फ 21,999 रुपये – राष्ट्रवाणी
- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान – राष्ट्रवाणी
- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी – राष्ट्रवाणी
- राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत, पैंट्री कार से लेकर लग्जरी सुविधाओं तक होंगे बड़े बदलाव – राष्ट्रवाणी
- बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक – राष्ट्रवाणी

