राष्ट्रवाणी: सिरदर्द होने पर कई लोग इसे थकान या तनाव का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता. सामान्य सिरदर्द में अक्सर सिर पर दबाव या कसाव महसूस होता है, जबकि माइग्रेन में धड़कने जैसा दर्द, जी मिचलाना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी होती है. दर्द कहां हो रहा है, कितनी देर रहता है और उसके साथ क्या लक्षण दिखाई देते हैं, इन बातों से दोनों के बीच समझे अंतर सामान्य तनाव से जुड़े सिरदर्द में अक्सर सिर के दोनों तरफ दर्द या दबाव महसूस होता है. ऐसा लग सकता है, जैसे सिर के चारों ओर कसाव हो रहा हो. माइग्रेन में दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है. यह धड़कने जैसा महसूस होता है और कभी-कभी सिर के दोनों तरफ भी होने लगता है. इसलिए सिर्फ दर्द की जगह देखकर माइग्रेन की पहचान नहीं की जा सकती. सामान्य सिरदर्द में हल्का या मध्यम दर्द और सिर में भारीपन महसूस होता है. वहीं, माइग्रेन में दर्द के साथ जी मिचलाना, उल्टी होना और रोशनी या तेज आवाज से परेशानी जैसी दिक्कतें भी होती हैं. कुछ लोगों को माइग्रेन के दौरान शांत और अंधेरे कमरे में आराम करने का मन करता है. चलने, सीढ़ियां चढ़ने या दूसरी सामान्य गतिविधियों से दर्द बढ़ता है. तनाव से जुड़े सिरदर्द का दर्द करीब 30 मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है. इसकी अवधि हर व्यक्ति में अलग होती है. माइग्रेन का दौरा बिना इलाज के 4 से 72 घंटे तक चलता है. इस दौरान दर्द कभी कम तो कभी ज्यादा होता रहता,है. अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है या रोजमर्रा के काम प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. माइग्रेन से पीड़ित कुछ लोगों को सिरदर्द से पहले या उसके दौरान कुछ खास बदलाव महसूस होते हैं. इसे माइग्रेन ऑरा कहते हैं. इसके दौरान आंखों के सामने चमकती रोशनी या टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं दिखती हैं. कुछ लोगों को नजर के सामने धब्बे दिखाई देते हैं या हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है. कभी-कभी बोलने में परेशानी भी होती है.हर माइग्रेन मरीज को ये लक्षण नहीं होते. पहली बार अचानक नजर में बदलाव, कमजोरी या बोलने में परेशानी होने पर इसे माइग्रेन मानकर नजरअंदाज न करें. सिर में दबाव या कसाव के साथ होने वाला दर्द तनाव से जुड़े सिरदर्द का संकेत होता है. दूसरी ओर, धड़कने जैसा दर्द, जी मिचलाना, रोशनी और आवाज से परेशानी या शारीरिक गतिविधि से दर्द बढ़ना माइग्रेन की ओर इशारा करता है. फिर भी, दोनों के लक्षण एक-दूसरे से मिलते हैं. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जांच करते हैं. Disclaimer: हर तेज सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता और हर माइग्रेन में एक तरफ ही दर्द हो, यह भी जरूरी नहीं है. लक्षणों को समझना मददगार है, लेकिन सही पहचान के लिए चिकित्सकीय सलाह जरूरी है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पावरग्रिड ने राजस्थान और कर्नाटक में प्रमुख परियोजनाओं के साथ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया – भारतीय पीएसयू
- Bijapur Naxal Surrender News: बीजापुर में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर घोषित था 35 लाख का इनाम – राष्ट्रवाणी
- Thomson ने लॉन्च किया इंडिया का पहला 50 इंच QLED Full HD Smart TV, कीमत सिर्फ 21,999 रुपये – राष्ट्रवाणी
- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान – राष्ट्रवाणी
- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी – राष्ट्रवाणी
- राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत, पैंट्री कार से लेकर लग्जरी सुविधाओं तक होंगे बड़े बदलाव – राष्ट्रवाणी
- बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक – राष्ट्रवाणी
