राष्ट्रवाणी: शरीर में दर्द, चोट या किसी बीमारी का कारण पता लगाने के लिए डॉक्टर एक्स-रे, सीटी स्कैन या MRI कराने की सलाह देते हैं. इन तीनों जांचों से शरीर के अंदर की तस्वीरें मिलती हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है. एक्स-रे हड्डियों की जांच में मदद करता है, सीटी स्कैन शरीर के अंदर की विस्तृत तस्वीरें देता है, जबकि MRI दिमाग, रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों जैसे सॉफ्ट टिश्यू की जांच के लिए उपयोग की जाती है आइए जानते हैं कि इन तीनों टेस्ट में क्या अंतर है. एक्स-रे एक सामान्य जांच है, जिसमें कम मात्रा में रेडिएशन की मदद से शरीर के अंदर की तस्वीर बनाई जाती है. हड्डियां साफ दिखाई देने के कारण फ्रैक्चर या चोट की आशंका होने पर यह टेस्ट किया जाता है. इसके अलावा, फेफड़ों की कुछ समस्याओं की जांच के लिए चेस्ट एक्स-रे भी किया जाता है. यह जांच आमतौर पर जल्दी पूरी हो जाती है, लेकिन इससे शरीर के सभी अंगों की विस्तृत जानकारी नहीं मिलती. सीटी स्कैन का पूरा नाम कंप्यूटेड टोमोग्राफी है. इसमें एक्स-रे की मदद से शरीर के अलग-अलग कोणों से तस्वीरें ली जाती हैं और कंप्यूटर उन्हें जोड़कर विस्तृत चित्र तैयार करता है.दुर्घटना में गंभीर चोट, सिर में चोट, अंदरूनी रक्तस्राव और कुछ अंगों की बीमारियों की जांच के लिए सीटी स्कैन किया जाता है. इमरजेंसी में यह कम समय में जरूरी जानकारी देने में मदद करता है. MRI का पूरा नाम मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग है. इसमें तेज चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों से शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाई जाती हैं. इसमें एक्स-रे वाले रेडिएशन का इस्तेमाल नहीं होता. दिमाग, रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों, घुटनों के लिगामेंट और दूसरे सॉफ्ट टिश्यू की जांच के लिए MRI उपयोगी है. इसमें सीटी स्कैन की तुलना में अधिक समय लगता है. एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में से कोई एक जांच हर बीमारी के लिए बेहतर नहीं होती. एक्स-रे हड्डियों की शुरुआती जांच में उपयोगी है, सीटी स्कैन गंभीर चोटों और अंदरूनी समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है, जबकि MRI सॉफ्ट टिश्यू की बारीक जानकारी देती है. जांच का चुनाव मरीज के लक्षणों और मेडिकल स्थिति के आधार पर किया जाता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना खुद से किसी टेस्ट का चुनाव न करें. अगर गर्भावस्था की आशंका है या शरीर में कोई मेडिकल डिवाइस लगा है, तो जांच से पहले डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर दें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पावरग्रिड ने राजस्थान और कर्नाटक में प्रमुख परियोजनाओं के साथ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया – भारतीय पीएसयू
- Bijapur Naxal Surrender News: बीजापुर में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर घोषित था 35 लाख का इनाम – राष्ट्रवाणी
- Thomson ने लॉन्च किया इंडिया का पहला 50 इंच QLED Full HD Smart TV, कीमत सिर्फ 21,999 रुपये – राष्ट्रवाणी
- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान – राष्ट्रवाणी
- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी – राष्ट्रवाणी
- राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत, पैंट्री कार से लेकर लग्जरी सुविधाओं तक होंगे बड़े बदलाव – राष्ट्रवाणी
- बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक – राष्ट्रवाणी

