राष्ट्रवाणी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय मां और कंटेंट क्रिएटर आनंदिता बितोलिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर एक ऐसा राज बताया, जिसने सबको हैरान कर दिया है. आनंदिता ने दावा किया है कि उन्होंने महज छह महीने के भीतर अपना वजन 100 किलो से घटाकर 75 किलो कर लिया, यानी पूरा 25 किलो वजन कम किया. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि वजन घटाने के इस कड़े सफर में उन्होंने मीठे से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई, बल्कि चॉकलेट को अपनी रोज की डाइट का हिस्सा बनाए रखा. आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो में उन्होंने अपने कौन से सीक्रेट मील प्लान का खुलासा किया है और एक्सपर्ट्स का इस पर क्या कहना है. आनंदिता ने वजन घटाने के लिए किसी क्रैश डाइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि एक प्रॉपर फोर-कोर्स मील प्लान को फॉलो किया. दिन के पहले भोजन में वह तीन अंडे की सफेदी के साथ मल्टीग्रेन ब्रेड के दो स्लाइस लेती थीं. दोपहर के भोजन में वह प्रोटीन के स्रोत जैसे चिकन ब्रेस्ट, पनीर या अंडे के साथ ब्राउन राइस, दाल और सलाद खाना पसंद करती थीं. वर्कआउट खत्म करने के बाद वह प्रोटीन शेक पीती थीं और रात के खाने में ओट्स या ज्वार की एक रोटी के साथ दाल, चिकन ब्रेस्ट और सलाद लेती थीं. इस पूरे रूटीन के दौरान वह रोज कम से कम तीन लीटर पानी पीती थीं और भूख लगने पर बीच में ग्रीन टी या आइस अमेरिकानो का सहारा लेती थीं. अक्सर वजन घटाने के नाम पर लोग सबसे पहले चीनी और मीठे को पूरी तरह बंद कर देते हैं, लेकिन आनंदिता के मील प्लान में हर दिन डेजर्ट के रूप में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा शामिल रहता था. हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक, वजन घटाने के दौरान डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिस डार्क चॉकलेट में 70 प्रतिशत या उससे अधिक कोको की मात्रा होती है, उसमें शक्तिशाली पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में सैटायटी हार्मोन्स को रिलीज करने में मदद करते हैं, जिससे भूख कम लगती है और मीठा या ज्यादा फैट वाला खाना खाने की क्रेविंग पर लगाम लगती है. A post shared by Anandita Bitolia (@ananditaprabhaker) हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डार्क चॉकलेट केवल वजन को नियंत्रित करने में ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है. इसमें भारी मात्रा में फ्लेवानोल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सूजन को नियंत्रित करने वाले मार्कर्स को बेहतर बनाने का काम करते हैं. इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी चेतावनी देते हैं कि इसका फायदा तभी मिलता है जब इसे बेहद सीमित मात्रा में खाया जाए, क्योंकि ज्यादा खाने से कैलोरी काउंट बढ़ सकता है जो वजन घटाने की जगह उसे बढ़ा भी सकता है. आनंदिता ने अपने वीडियो में साफ किया है कि केवल डाइट के भरोसे वजन कम नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए लगातार अनुशासन और वर्कआउट करना भी उतना ही जरूरी था. वह अपने रूटीन में रोजाना 45 मिनट की रेगुलर एक्सरसाइज करती थीं और इसके साथ ही 20 मिनट का कार्डियो, जिसमें मुख्य रूप से वॉकिंग या इनक्लाइन वॉकिंग शामिल थी, उसे जरूर पूरा करती थीं. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पावरग्रिड ने राजस्थान और कर्नाटक में प्रमुख परियोजनाओं के साथ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया – भारतीय पीएसयू
- Bijapur Naxal Surrender News: बीजापुर में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर घोषित था 35 लाख का इनाम – राष्ट्रवाणी
- Thomson ने लॉन्च किया इंडिया का पहला 50 इंच QLED Full HD Smart TV, कीमत सिर्फ 21,999 रुपये – राष्ट्रवाणी
- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान – राष्ट्रवाणी
- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी – राष्ट्रवाणी
- राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत, पैंट्री कार से लेकर लग्जरी सुविधाओं तक होंगे बड़े बदलाव – राष्ट्रवाणी
- बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक – राष्ट्रवाणी
