राष्ट्रवाणी: यदि आपके घर में छोटा बच्चा है और वह दूध पीते समय बहुत जल्दी थक जाता है या उसके माथे पर अत्यधिक पसीना आता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. नवजात शिशुओं में इन दिनों दिल में छेद होने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इस बीमारी को कॉन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट यानी ह्रदय रोग कहा जाता है. यह एक ऐसी समस्या है जो बच्चे के जन्म से पहले ही उसके शरीर में पनपने लगती है. जब मां के गर्भ में शिशु का विकास हो रहा होता है, तब किसी वजह से उसके दिल की बनावट अधूरी रह जाती है, जिसके कारण दिल के अंदरूनी हिस्सों को बांटने वाली मांसपेशी की दीवार में सुराख रह जाता है. मानव ह्रदय संरचना को समझें तो इसमें मुख्य रूप से चार हिस्से होते हैं, जिनमें दो ऊपरी हिस्से और दो निचले हिस्से शामिल हैं. इन सभी हिस्सों को आपस में अलग रखने और साफ-गंदे खून को मिलने से रोकने के लिए बीच में एक मजबूत मांसपेशी की दीवार होती है, जिसे डॉक्टर सेप्टम कहते हैं. जब दीवार में कोई सुराख या गैप रह जाता है, तो उसे दिल का छेद कहा जाता है. मेडिकल साइंस में इसे मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है. ऊपरी हिस्से की दीवार के छेद को एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट ASD कहते हैं और निचले हिस्से की दीवार के छेद को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट VSD कहा जाता है. अस्पतालों में आने वाले मामलों पर गौर करें तो नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में सबसे ज्यादा वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट यानी दिल के निचले हिस्से का छेद पाया जाता है. कुल जन्मजात दिल की बीमारियों में लगभग 30 प्रतिशत मामले अकेले इसी डिफेक्ट के दर्ज होते हैं. इसके होने से दिल के बाएं हिस्से का साफ ऑक्सीजन युक्त खून दाहिने हिस्से के गंदे खून में मिलने लगता है. इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दिल को फेफड़ों तक खून पहुंचाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धीरे-धीरे बच्चे के दिल और फेफड़ों दोनों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. शुरुआती दिनों में छोटे छेद का पता लगाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन छेद का आकार बड़ा होने पर बच्चे के शरीर में इसके लक्षण साफ दिखाई देने लगते हैं. ऐसे बच्चे मां का दूध पीते समय बहुत जल्दी थक जाते हैं और हांफने लगते हैं. सबसे बड़ा लक्षण यह है कि दूध पीते समय उनके माथे और चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है. इसके अलावा बच्चा सामान्य से बहुत तेजी से सांस लेता है, उसे बार-बार फेफड़ों का इन्फेक्शन या निमोनिया होता है और उसका शारीरिक विकास व वजन अन्य बच्चों की तरह नहीं बढ़ पाता है. गंभीर मामलों में शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बच्चे के नाखून, होंठ या त्वचा का रंग हल्का नीला भी पड़ने लगता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पावरग्रिड ने राजस्थान और कर्नाटक में प्रमुख परियोजनाओं के साथ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया – भारतीय पीएसयू
- Bijapur Naxal Surrender News: बीजापुर में 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर घोषित था 35 लाख का इनाम – राष्ट्रवाणी
- Thomson ने लॉन्च किया इंडिया का पहला 50 इंच QLED Full HD Smart TV, कीमत सिर्फ 21,999 रुपये – राष्ट्रवाणी
- नवंबर महीने से बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 20 ई-बसें—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान – राष्ट्रवाणी
- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी – राष्ट्रवाणी
- राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत, पैंट्री कार से लेकर लग्जरी सुविधाओं तक होंगे बड़े बदलाव – राष्ट्रवाणी
- बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक – राष्ट्रवाणी

