राष्ट्रवाणी: किसी मरीज को खून चढ़ाने से पहले उसका ब्लड ग्रुप जांचना बहुत जरूरी होता है. अगर गलती से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसी स्थिति में शरीर का इम्यून सिस्टम खून की लाल रक्त कोशिकाओं पर हमला करने लगता है. इसे मेडिकल भाषा में हीमोलिटिक ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन कहते हैं. इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है और गंभीर मामलों में मरीज की जान भी जा सकती है. गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने पर मरीज में कुछ ही समय में लक्षण दिखाई देते हैं. इसमें तेज बुखार, ठंड लगना, सीने या पीठ में दर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज होना शामिल हैं. कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाता है और पेशाब का रंग गहरा हो जाता है. गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने से लाल रक्त कोशिकाएं टूटने लगती हैं. इससे निकलने वाला हीमोग्लोबिन किडनी को नुकसान पहुंचाता है. गंभीर स्थिति में किडनी फेल होने का खतरा रहता है. इसके अलावा, शरीर में खून के थक्के बनने, अंदरूनी रक्तस्राव और ब्लड प्रेशर बहुत कम होने जैसी समस्याएं भी होती हैं. अगर शरीर के जरूरी अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, तो उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है. अगर ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान गलत खून चढ़ने का पता चलता है, तो मेडिकल टीम तुरंत ट्रांसफ्यूजन रोक देती है. इसके बाद मरीज की हालत की जांच की जाती है और जरूरत के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है. मरीज को नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जाते हैं और किडनी सहित दूसरे अंगों की निगरानी की जाती है. गंभीर मामलों में आईसीयू और डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है. इलाज मरीज की स्थिति और रिएक्शन की गंभीरता के आधार पर तय होता है. ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले मरीज की पहचान, ब्लड ग्रुप और खून की अनुकूलता की जांच करना जरूरी है. अस्पताल में खून चढ़ाते समय मरीज की निगरानी भी की जाती है. अगर खून चढ़ने के दौरान बुखार, दर्द, सांस लेने में परेशानी या अचानक घबराहट महसूस हो, तो तुरंत मेडिकल स्टाफ को बताना चाहिए. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

