राष्ट्रवाणी: कई लोगों को पढ़ी हुई बातें जल्दी भूलने की परेशानी होती है. खासकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को यह समस्या ज्यादा होती है. ऐसे में कुछ अच्छी आदतें अपनाकर याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है. इसके लिए सही खान-पान, अच्छी नींद और रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरूरी है. बादाम और अखरोट जैसे मेवे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इसके अलावा पालक, मेथी, मौसमी फल, दालें और साबुत अनाज भी अपनी डाइट में शामिल करें. दूध और दही भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं. सिर्फ बादाम या अखरोट खाने से याददाश्त तेज होने की गारंटी नहीं है. इसके लिए रोजाना संतुलित खाना खाना जरूरी है. अगर आप पढ़ी हुई बातें जल्दी भूल जाते हैं, तो पढ़ने का तरीका बदलकर देखें. किसी विषय को पढ़ने के बाद किताब बंद करें और याद करने की कोशिश करें कि आपने क्या पढ़ा. फिर किताब खोलकर अपना जवाब चेक करें. इसके अलावा पढ़े हुए विषय को उसी दिन, अगले दिन और कुछ दिनों बाद दोबारा पढ़ें. इससे जानकारी लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है. पहेलियां हल करना, किताबें पढ़ना और नई चीजें सीखना भी दिमाग को एक्टिव रखता है. याददाश्त अच्छी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. वयस्कों को हर रात करीब 7 से 9 घंटे सोना चाहिए. नींद के दौरान दिमाग दिनभर सीखी गई बातों को याद रखने में मदद करता है. इसलिए रोजाना समय पर सोने और सुबह समय पर उठने की आदत डालें. सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें, ताकि नींद अच्छी आए. रोजाना टहलना, हल्की एक्सरसाइज करना और कुछ देर ध्यान लगाना सेहत के साथ दिमाग के लिए भी अच्छा है. इससे तनाव कम करने और ध्यान लगाने में मदद मिलती है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा जंक फूड खाने और अपनी नींद पूरी न करने से बचें. अगर आप बार-बार जरूरी बातें भूल रहे हैं और इसका असर रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

