राष्ट्रवाणी: Aadhar-Ration link: राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य है ताकि सरकारी राशन वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो सके। …और पढ़ें राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य है। ऑनलाइन लिंकिंग के लिए राज्य की PDS वेबसाइट पर जाएं।
ऑफलाइन तरीका: राशन दुकान या खाद्य विभाग से संपर्क करें। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके पास राशन कार्ड (Ration card) है और आपने अभी तक इसे आधार से लिंक नहीं किया है, तो यह काम जल्द पूरा कर लें। राशन कार्ड को आधार (ration-aadhar link) से लिंक करने से लाभार्थियों की पहचान और सरकारी राशन वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।
इसके लिए आपको हर बार सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। कई राज्यों में खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आधार को राशन कार्ड से ऑनलाइन लिंक करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसके लिए पूरे देश में एक ही ऑनलाइन पोर्टल नहीं है।
प्रक्रिया आपके राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आधार को राशन कार्ड से ऑनलाइन कैसे लिंक कर सकते हैं और ऑफलाइन तरीका क्या है। स्टेप 1: सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग या पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: वेबसाइट पर ‘Link Aadhaar with Ration Card’, ‘Aadhaar Seeding’ या ‘Ration Card e-KYC’ जैसा विकल्प तलाशें। इसका नाम अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है। स्टेप 3: अब अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
पोर्टल पर मांगी गई जानकारी, जैसे परिवार के सदस्यों का विवरण और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी भरें। स्टेप 4: जिस सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक करना है, उसका आधार नंबर दर्ज करें। कुछ राज्यों में परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है।
स्टेप 5: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है। इसे निर्धारित जगह पर दर्ज करके अपनी जानकारी को वेरिफाई करें। ध्यान रखें कि OTP वेरिफिकेशन की सुविधा और तरीका राज्य के पोर्टल के अनुसार अलग हो सकता है।
स्टेप 6: आधार और राशन कार्ड में दर्ज नाम समेत सभी जानकारियां जांच लें। इसके बाद ‘Submit’ या ‘Verify and Submit’ पर क्लिक करें। स्टेप 7: रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद मिलने वाला रेफरेंस नंबर या कन्फर्मेशन मैसेज संभालकर रखें।
संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा से स्टेटस चेक करें। लिंकिंग पूरी होने में कुछ समय लग सकता है। अगर आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है या वेबसाइट पर आधार लिंक करने का विकल्प नहीं मिल रहा है, तो आप ऑफलाइन तरीका अपना सकते हैं।
1. अपने नजदीकी सरकारी राशन की दुकान यानी उचित मूल्य की दुकान पर जाएं।2. राशन कार्ड और परिवार के संबंधित सदस्यों के आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।3. जरूरत पड़ने पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दें।4. राशन डीलर या अधिकृत कर्मचारी की मदद से आधार वेरिफिकेशन या e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी मांगा जा सकता है।5. प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली रसीद या कन्फर्मेशन को संभालकर रखें। अगर राशन की दुकान पर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो अपने क्षेत्र के खाद्य एवं रसद विभाग या राशन कार्यालय से संपर्क करें।

