राष्ट्रवाणी: भारत में ब्लड कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एक नई साझेदारी हुई है. भारत बायोटेक की सहायक कंपनी न्यूसेलियन थेराप्यूटिक्स ने हैदराबाद की वेजेन बायो के साथ हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियां मल्टीपल मायलोमा नाम के ब्लड कैंसर के इलाज के लिए एक खास थेरेपी बनाने पर काम करेंगी. इस थेरेपी का नाम VL-2511 है. कंपनियों का लक्ष्य इसे 2028 तक बाजार में लाने की दिशा में आगे बढ़ना है. मल्टीपल मायलोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है. इसमें शरीर की कुछ सफेद रक्त कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं. ये कोशिकाएं बोन मैरो यानी हड्डियों के अंदर मौजूद उस हिस्से में पाई जाती हैं, जहां खून बनता है. इस बीमारी से हड्डियों में दर्द, थकान, बार-बार संक्रमण और किडनी से जुड़ी समस्याएं होती हैं. कुछ मरीजों में मौजूदा इलाज से बीमारी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाती. ऐसे में नई दवाओं और इलाज के तरीकों पर काम किया जा रहा है. CAR-T एक खास तरह का इलाज है, जिसमें मरीज के शरीर की रोगों से लड़ने वाली कोशिकाओं का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले मरीज के शरीर से टी-सेल्स नाम की कोशिकाएं निकाली जाती हैं. फिर प्रयोगशाला में उनमें बदलाव करके उन्हें कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन पर हमला करने के लिए तैयार किया जाता है. इसके बाद इन कोशिकाओं को मरीज के शरीर में वापस पहुंचाया जाता है. वेजेन बायो की VL-2511 थेरेपी को कैंसर कोशिकाओं में मौजूद BCMA और CD19 नाम के दो प्रोटीन को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है. इसका मकसद कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर उन पर हमला करना है. यह थेरेपी विकास और जांच के चरण में है. इस साझेदारी में वेजेन बायो थेरेपी से जुड़ी तकनीक देगी, जबकि न्यूसेलियन इसे बनाने की प्रक्रिया विकसित करेगी. कंपनी अपनी हैदराबाद स्थित विशेष सुविधा में इस थेरेपी को तैयार करने और आगे बड़े स्तर पर इसका उत्पादन करने की योजना पर काम करेगी. इस थेरेपी पर चीन में क्लिनिकल विकास का काम हो चुका है और अमेरिका में भी इसे विकसित किया जा रहा है. भारत में इसे आगे की जांच और क्लिनिकल ट्रायल के लिए तैयार करने की योजना है. कंपनियों ने 2028 तक इसे बाजार में लाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही इसे सस्ता बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण – राष्ट्रवाणी
- कैंसर की समय पर पहचान के लिए जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की सघन जांच जारी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की मौत, साथी समेत पांच घायल – राष्ट्रवाणी
- रेलटेल को म्यूनिशन्स इंडिया – भारतीय पीएसयू से 20.04 करोड़ रुपये का क्यू-शक्ति आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर अनुबंध मिला

