राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): CG me Barish ka Alert त्योहारी सीजन के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। आगामी दिनों प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब (Depression) के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है।
इसके असर से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार कर सकता है।
इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। खासकर आंध्र प्रदेश से लगे सीमावर्ती जिलों और बस्तर संभाग में मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। चक्रवात तूफान के प्रभाव से प्रदेश में दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 28 अक्टूबर को कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है।
ऐसे में बेमौसम बारिश होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेमौसम भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है। मौसम विभाग ने खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खुले में रखी उपज को नुकसान पहुंचने का खतरा बताया है।
किसानों को सलाह दी जाती है कि मौसम का पूर्वानुमान देखकर कटाई और फसल के भंडारण की योजना बनाएं। इसके अलावा बस्तर संभाग समेत आंध्र प्रदेश से लगे सीमावर्ती जिलों में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तर: मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Weather Alert: Heavy Rain and Winds Up to 60 kmph Expected on October 27–28 पेट्रोल 85 तो डीजल 44 पैसे सस्ता, धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी से लोग गदगद, बोले- मोदी है तो सब मुमकिन है स्कूल में इस हाल में मिली 12वीं की छात्रा, देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, पूरे परिसर में मचा हड़कंप भारत की कृषि गाथा का नया रूप, परिवर्तन का एक दशक, शिवराज सिंह चौहान ने गिनाई प्रधानमंत्री Modi की उपलब्धियां, जानिए Bank Holiday 26 October 2026: आज से लगातार इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह यूपी PET परीक्षा देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, भूलकर भी न ले जाएं ये सामान, जानें गाइडलाइन आज मिलेगा दिवाली का बड़ा गिफ्ट, सीएम खुद ट्रांसफर करेंगे बोनस का पैसा, खाते में आएंगे 22 करोड़ से ज्यादा मेष, मिथुन और तुला समेत इन राशि वालों के लिए खास रहेगा रविवार, जानें किसे मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का अपना राशिफल मकर राशि में राहु का प्रवेश, सिंह-वृश्चिक-मीन को मिलेगा बड़ा फायदा!
अचानक हो सकता है आर्थिक लाभ

