राष्ट्रवाणी: DA Hike 2026: दिल्ली सरकार (MCD) ने 4000 से अधिक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है, जिसमें …और पढ़ें MCD कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा: ₹18000 वेतन और DA का ऐलान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike 2026: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते (DA DR Hike 2026) का बेसब्री से इंतजार कर करे हैं।
उम्मीद है कि सरकार बुधवार, 28 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट दे सकती है। इस बीच दिल्ली सरकार (MCD) ने अपने 4000 से ज्यादा कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान एक बड़े फैसले की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ।
जिसे तहत ‘समान काम के लिए समान वेतन’ के सिद्धांत के तहत दिल्ली नगर निगम के करीब 4000 कर्मचारियों का न्यूनतम मासिक वेतन अब बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया गया। साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता (DA) भी मिलेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वेतन संशोधन से सरकारी खजाने पर 52 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ आएगा।
ये वे कर्मचारी हैं जिन्हें पहले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) स्टाफ के तौर पर नियुक्त किया गया था और बाद में इन्हें मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी पब्लिक हेल्थ के रूप में पदनाम दिया गया। MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने एक बयान में बताया कि इन कर्मचारियों ने वर्षों से घर-घर जाकर पब्लिक हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
नई व्यवस्था के तहत इनका वेतन पे मैट्रिक्स के लेवल-1 यानी 18,000 रुपए तय किया गया है, जिसमें वेरिएबल डीए भी शामिल है। मेयर प्रवेश वाही ने खुशी जताते हुए कहा कि बढ़ी हुई सैलरी सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वेतन और डीए बढ़ाने का यह प्रस्ताव पिछले बजट में घोषित किया गया था, जिसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम दशकों से पब्लिक हेल्थ में समर्पित भाव से काम कर रहे कर्मचारियों के योगदान को सच्ची मान्यता देता है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की सेवा करने वाले हजारों कर्मचारियों की देखभाल करना और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना हमारी सरकार का कर्तव्य है।” कर्मचारियों की भलाई से जुड़े इस कदम के साथ ही MCD ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी कमर कस ली है।
त्योहारी सीजन और दिवाली के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ को देखते हुए मेयर ने 2,500 नए स्वच्छता कर्मचारियों की भर्ती का भी एलान किया है। मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी है कि साफ-सफाई के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जमीन पर सुधार साफ तौर पर नजर आना चाहिए।

