राष्ट्रवाणी: Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपना नया स्मार्टफोन Redmi K100 कल चीन में लॉन्च करेगा। इस फोन में 10,000 mAh की …और पढ़ें 10,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और Bose ट्यून्ड स्पीकर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi K100 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इस फोन को चीन में कल यानी 27 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के नए कलर वेरिएंट Snow Rock White का टीज किया है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सबसे बड़ी 10,000 mAh की बैटरी है। साथ ही इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी देखने को मिलने वाला है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर और Bose ट्यून्ड स्पीकर भी मिलेंगे।
Redmi ने अपने ऑफिशियल Weibo अकाउंट पर अपकमिंग स्मार्टफोन को Snow Rock White कलर वेरिएंट में टीज किया है। इस वेरिएंट में वाइट बैक पैनल के साथ टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल सकती है। जबकि फोन के फ्रेम, बटन और कैमरा मॉड्यूल पर मैट सिल्वर फिनिश देखने को मिल रहा है।
कंपनी इस नए डिवाइस को Fluorescent Green कलर भी पेश करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi K100 में 6.83-इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में चुनिंदा गेम्स खेलते वक्त 165fps तक गेमिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर और D2 गेमिंग डिस्प्ले चिप मिलने वाला है। साथ ही फोन में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है।
ऑडियो के लिए फोन में Bose ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर मिल सकते हैं। Redmi K100 Xiaomi का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000 mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

