राष्ट्रवाणी: वीवो ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y600 लॉन्च किया है, जिसकी मुख्य खासियत 10,000 mAh की दमदार …और पढ़ें 10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वीवो ने चीन में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Vivo Y600 के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 mAh की बड़ी बैटरी है।
इस बड़ी बैटरी की मदद से स्मार्टफोन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। जी हां, एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में किए गए एक टेस्ट के दौरान फोन ने लगातार 32 घंटे 37 मिनट तक वीडियो स्ट्रीमिंग की। डिवाइस में 120Hz तक के रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली AMOLED डिस्प्ले है।
साथ ही इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिल रहा है। कंपनी ने इसे कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो Vivo Y600 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत चीन में 1,999 युआन यानी करीब 28,450 रुपये है।
जबकि फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन यानी करीब 29,875 रुपये है। फोन के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,199 युआन यानी करीब 31,280 रुपये है, जबकि फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन यानी करीब 35,560 रुपये है। फिलहाल कंपनी ने भारत में फोन की लॉन्चिंग और उपलब्धता को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y600 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और HDR सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 10-बिट कलर आउटपुट मिल रहा है।
इन स्पेक्स के साथ फोन में वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग करने के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही इस डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस में OriginOS 6 सॉफ्टवेयर है, जो Android पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी, 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। फोन USB Type-C पोर्ट के जरिए रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Bluetooth 5.4, NFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और 5G कनेक्टिविटी है।

