राष्ट्रवाणी: दुनियाभर में इस वक्त एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की जबरदस्त चर्चा हो रही है. भारत में तो इसका क्रेज इस कदर देखने को मिला कि बिक्री शुरू होते ही यह फोन तुरंत आउट ऑफ स्टॉक हो गया. करीब तीन लाख रुपये की शुरुआती कीमत होने के बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए. लेकिन अगर आपने भी यह नया फोल्डेबल फोन ले लिया है या लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि इसमें कौन-से ऐप्स अच्छे से चलेंगे. कंपनी ने अब उन Apps की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. जिन्हें खास तौर पर आईफोन डुओ की 7.6 इंच की फोल्डिंग और 5.4 इंच की कवर स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया गया है. हालांकि इसमें सभी नॉर्मल आईफोन ऐप्स काम करेंगी. लेकिन स्पेशल ऑप्टिमाइज्ड ऐप्स ही आपको इस फोल्डेबल स्क्रीन का असली मजा देंगी. देख लें पूरी लिस्ट आईफोन डुओ की मेन स्क्रीन खुलने के बाद किसी छोटे आईपैड जैसा चौड़ा इंटरफेस देती है. इसलिए इस पर Apps का सही तरह से फिट होना बहुत जरूरी है. जो Apps अभी तक इस नए फोन के हिसाब से अपडेट नहीं हुई हैं वे बाहर वाली छोटी कवर स्क्रीन पर थोड़ी दबी हुई नजर आती हैं. वहीं अंदर की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन पर ऐसी ऐप्स बीच में खुलती हैं और उनके दोनों तरफ चौड़ी काली पट्टियां यानी ब्लैक बार्स दिखाई देती हैं. दूसरी तरफ जिन Apps को पूरी तरह से आईफोन डुओ के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है वे दोनों स्क्रीन पर फुल-स्क्रीन और एज-टू-एज फॉर्मेट में चलती हैं. इनमें नेविगेशन के लिए साइड में सिर्फ फ्लोटिंग बटन्स दिखते हैं. इसके अलावा यह App फोन के अलग-अलग पोस्चर का भी पूरा फायदा उठाती हैं. जैसे फोन को L-शेप में मोड़कर टेबलटॉप मोड में रखने पर आप बिना हाथ लगाए आराम से वीडियो देख सकते हैं. जबकि टेंट मोड क्लॉक App के लिए एकदम परफेक्ट काम करता है. एप्पल ने कन्फर्म किया है कि लॉन्च के साथ ही App स्टोर पर 50 से ज्यादा ऐप्स को आईफोन डुओ के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है. एंटरटेनमेंट की बात करें तो Netflix है. टेबलटॉप मोड में फोन रखने पर ऊपर की स्क्रीन पर मूवी चलती है और नीचे वाले हिस्से में प्लेबैक कंट्रोल्स आ जाते हैं. इसके अलावा अमेजन Prime Video और Paramount+ भी पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. ऑफिस के कामकाज के लिए Zoom ऐप में स्प्लिट-व्यू मिलता है. जहां एक तरफ प्रेजेंटेशन और दूसरी तरफ मीटिंग में जुड़े लोग दिखते हैं. वहीं Slack ऐप में आईपैड जैसा टू-पेन लेआउट दिया गया है. सोशल मीडिया के शौकीनों के लिए Instagram Edits ऐप इंटरफेस को दो हिस्सों में बांट देती है. जिससे फिल्टर लगाने से पहले उसका क्लियर प्रीव्यू दिखता है. वहीं Microsoft Word और Outlook में भी जल्द ही डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलने वाला है. आईफोन डुओ में अभी कई ऐप्स सही तरीके से काम करेंगी. वीडियो और म्यूजिक के लिए इसमें Netflix, Prime Video, Paramount+, एप्पल Music, एप्पल TV, iQIYI और edjing Mix शामिल हैं. सोशल मीडिया और कामकाज के लिए Instagram, Instagram Edits, Zoom, Slack, Salesforce, WPS Office, Xmind, Fantastical, Craft, Airmail और Tiimo जैसी ऐप्स लिस्ट में हैं. गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए Asphalt Legends, Sneaky Sasquatch, Retrocade, Deck-Man, MLB और PGA Tour का सपोर्ट मौजूद है. ट्रैवल, लाइफस्टाइल और दूसरी कैटेगरी में VLLO, Detail, NYT Cooking, LTK, Lowe’s Shop, OpenTable, DoorDash, Yelp, Lyft, American Airlines, United Airlines, Flighty, Sky Guide, Tide Guide, Next Shot, Weibo, AMap, rednote, Taobao, Webtoon, KakaoTalk, KakaoPage, Band, Tripsy, SmartGym और Moises शामिल हैं. इसके अलावा नवंबर महीने में आने वाले डार्क फैंटेसी गेम UnGodly और Zenless Zone Zero के लिए भी अपडेट जारी किया जाएगा. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां? – राष्ट्रवाणी
- छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश? – राष्ट्रवाणी
- दीपावली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में मिला करोड़ों रुपए, नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 16 KG गोल्ड से बने दुनिया के सबसे भारी झुमके, इस भारतीय अरबपति ने दुबई में किए लॉन्च; रंग लाई 55 कारीगरों की मेहनत – राष्ट्रवाणी
- ‘भारत बनेगा ग्लोबल हब’, एआई डेटा सेंटर पर अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा; बोले- ‘US-Europe भी पीछे, क्योंकि…’ – राष्ट्रवाणी
- Ramayana में सुनाई दिया 28 साल पुराना हॉलीवुड गाना, अंग्रेजी गाने पर झूमते दिखे ‘रावण’ यश! – राष्ट्रवाणी

