राष्ट्रवाणी: itel ने अपने itel 2165C फीचर फोन में PhonePe UPI पेमेंट सपोर्ट जोड़ा है, जिससे अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट …और पढ़ें 1,200 mAh बैटरी वाला शानदार फीचर फोन, 2 इंच की डिस्प्ले और PhonePe UPI पेमेंट जैसे फीचर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी फीचर फोन यूज करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। itel ने अपने itel 2165C फीचर फोन में PhonePe UPI पेमेंट सपोर्ट को ऐड कर दिया है। जी हां, अब इस नए फीचर की मदद से यूजर्स डिजिटल पेमेंट आसानी से कर सकेंगे।
खास बात ये है कि इसके लिए आपको स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन पर भी डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए हेल्पफुल हो सकती है, जो 2G नेटवर्क वाले नॉर्मल फोन यूज करते हैं। फोन की कीमत करीब 1,199 रुपये है और ये ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है।
itel और PhonePe की पार्टनरशिप के चलते अब फीचर फोन यूजर्स भी डिजिटल पेमेंट का यूज कर सकते हैं। UPI की ऑफलाइन पेमेंट सुविधा के जरिए यूजर्स इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आम तौर पर *99# जैसी USSD सर्विस का यूज किया जाता है, हालांकि उपलब्ध सुविधाएं और प्रोसेस बैंक और सर्विस के सपोर्ट पर डिपेंड करती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो itel 2165C में 2 इंच की डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 1,200mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके साथ एआई बैटरी और Super बैटरी Mode जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये फोन 11.67 घंटे तक का टॉक टाइम और 25 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर कर सकता है।
फोन में 32GB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 2,000 कॉन्टैक्ट और 500 मैसेज तक सेव हो सकते हैं। चार्जिंग के लिए डिवाइस में USB Type-C पोर्ट है।
साथ ही इसमें Bluetooth, वायरलेस FM रेडियो के साथ रिकॉर्डिंग, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग और 10 लैंग्वेजेज का सपोर्ट भी मिल रहा है।

