राष्ट्रवाणी: अमेजन पर सैमसंग Galaxy M47 5G स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है, जिससे ग्राहक 20,000 रुपये तक की सीधी …और पढ़ें सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी 30 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो सैमसंग Galaxy M47 5G स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है।
फोन को खरीदने पर ग्राहकों को फ्लैट 20 हजार रुपये तक की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा फोन पर खास बैंक कार्ड ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, यह लिमिटेड टाइम ऑफर लग रहा है।
चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं… कीमत की बात करें तो सैमसंग Galaxy M47 की कीमत बढ़ने के बाद 46,999 रुपये हो गई है। हालांकि अमेजन पर ये स्मार्टफोन 26,999 रुपये में मिल रहा है। इस तरह ग्राहक फोन की खरीद पर सीधे 20 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
इतना ही नहीं फोन पर खास 2 हजार रुपये तक का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन पर अमेजन Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और Prime मेंबरशिप वाले ग्राहकों को 5 परसेंट एक्स्ट्रा कैशबैक मिल सकता है। वहीं नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए कैशबैक 3 परसेंट है।
पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर 25,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की असली कीमत पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग Galaxy M47 में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ मिल रहा है। डिवाइस में IP64 रेटिंग भी मिल रही है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ फोन में Adreno 710 GPU, 8GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन में Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 मिल रहा है।
कंपनी इसमें 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है।
सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा है। डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

