राष्ट्रवाणी (बीजापुर ब्यूरो): CG Weather Update Today बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Ornab) रौद्र रूप लेते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस तूफान की आशंका को देखते हुए देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने इस तूफान से निपटने की पूरी तैयारी की है।
बीजापुर जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी के अनुसार जिले में 27 अक्टूबर को भारी बारिश तथा 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हवा के झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
संभावित भारी बारिश एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विश्वदीप ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले ग्रामीणों एवं अंदरूनी क्षेत्रों के नागरिकों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, रपटों एवं पुल-पुलियों पर पानी का बहाव होने की स्थिति में उन्हें पार करने का प्रयास न करें।
जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। गरज-चमक एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों एवं खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों एवं ग्रामीणों से भी खराब मौसम के दौरान खेतों, जंगलों एवं नदी-नालों की ओर अनावश्यक आवागमन नहीं करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है। दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों से आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयों एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था रखने की अपील की गई है, ताकि भारी बारिश के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर विश्वदीप ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी आधिकारिक चेतावनियों एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी क्षेत्र में जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति, पेड़ गिरने, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचना दें।
जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि संभावित भारी बारिश को देखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी जोखिमपूर्ण स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं। नागरिकों की सुरक्षा एवं जनहानि की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उत्तर: मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, बीजापुर में 27 अक्टूबर को भारी और 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Cyclone Ornab Alert: Heavy to Extremely Heavy Rain Forecast in Bijapur, Chhattisgarh, on October 27–28 आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई, ‘मोदी के बाप’ पर आई!… पटना में खरगे के बयान से देश भर में मचा घमासान, क्या कांग्रेस अध्यक्ष मांगेंगे माफ़ी?
पोस्टर वाली पॉलिटिक्स, विपक्ष का एजेंडा फिक्स! पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रदेश प्रभारी पर कसा तंज, क्या अब डिजिटल अखाड़े में लड़ी जाएगी सारी जंगें? भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी!
इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह छत्तीसगढ़ सरकार ने एक छुट्टी का किया ऐलान, दिवाली के बाद इस दिन भी बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, आदेश जारी
