राष्ट्रवाणी: गर्मी हो या बारिश का मौसम, घर में मच्छरों की समस्या हमेशा ही परेशान करती है. शाम होते ही मच्छर काटने लगते हैं, जिससे नींद खराब होती है और कई बार बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. मच्छरों से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले स्प्रे और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी मच्छरों को घर से दूर रखने में मदद मिलती है.आइए जानते हैं आसान तरीके. मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए नींबू और लौंग का इस्तेमाल करने का घरेलू नुस्खा भी काफी प्रचलित है. इसके लिए एक नींबू को बीच से काट लें और उसके दोनों हिस्सों में कुछ लौंग लगा दें. इसके बाद इसे घर के उस कोने में रख दें, जहां मच्छर ज्यादा दिखाई देते हैं. मच्छरों से बचने का सबसे जरूरी तरीका है कि घर के अंदर और बाहर पानी जमा न होने दें. गमलों की प्लेट, कूलर, बाल्टी, पुराने टायर और छत पर रखे बर्तनों में पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं. इसलिए समय-समय पर इनकी सफाई करें और पानी को खाली कर दें. कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें. पानी की टंकी को हमेशा ढककर रखें, ताकि मच्छरों को अंडे देने के लिए जगह न मिले. यह तरीका मच्छरों की संख्या कम करने में काफी मददगार है. घर में मच्छरों को आने से रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाना एक अच्छा उपाय है. शाम के समय मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं, इसलिए इस दौरान दरवाजे और खिड़कियां खुली रखने से बचें. अगर घर में जाली लगी है, तो उसकी नियमित जांच करें और कहीं से टूटी होने पर उसे ठीक करवाएं. सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत जरूरी है. घर में मच्छरों की समस्या कम करने के लिए सफाई बनाए रखना जरूरी है. घर के कोनों, पर्दों के पीछे और अंधेरी जगहों पर मच्छर छिपते हैं. इसलिए नियमित रूप से सफाई करें. जरूरत पड़ने पर पंखे का इस्तेमाल भी करें, क्योंकि हवा के तेज बहाव में मच्छरों के लिए उड़ना मुश्किल हो जाता है. ध्यान रखें कि मच्छरों से बचने के लिए केवल घरेलू उपाय पर्याप्त नहीं होते. अगर आपके आसपास मच्छर ज्यादा हैं, तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाले प्रमाणित उत्पादों का इस्तेमाल करें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां? – राष्ट्रवाणी
- छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश? – राष्ट्रवाणी
- दीपावली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में मिला करोड़ों रुपए, नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 16 KG गोल्ड से बने दुनिया के सबसे भारी झुमके, इस भारतीय अरबपति ने दुबई में किए लॉन्च; रंग लाई 55 कारीगरों की मेहनत – राष्ट्रवाणी
- ‘भारत बनेगा ग्लोबल हब’, एआई डेटा सेंटर पर अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा; बोले- ‘US-Europe भी पीछे, क्योंकि…’ – राष्ट्रवाणी
- Ramayana में सुनाई दिया 28 साल पुराना हॉलीवुड गाना, अंग्रेजी गाने पर झूमते दिखे ‘रावण’ यश! – राष्ट्रवाणी

