राष्ट्रवाणी: Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ ₹14,249 में उपलब्ध है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा …और पढ़ें Vivo का 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो Vivo T4 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फोन फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 14,249 रुपये में बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहा है।
डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो लंबे टाइम तक फोन यूज करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा और 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। ऐसे में कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए ये डील शानदार हो सकती है।
चलिए पहले डील के बारे में जानते हैं… डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर Vivo T4 Lite 5G को ऑफर्स के साथ सिर्फ 14,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिवाइस की लिस्टेड कीमत 27,999 रुपये है, जबकि बिना ऑफर में इसकी कीमत घटकर 15,999 रुपये रह गई है। वहीं, चुनिंदा ऑफर्स लागू करने पर फोन की कीमत 14,249 रुपये तक हो सकती है।
फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से 1,750 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मॉडल के बेस पर 14,800 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर ऑफर कर रहा है।
इसमें 8GB तक RAM साथ ही 8GB एक्सटेंडेड RAM और 256GB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जहां 50MP का Sony एआई प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही फोन में 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 15W चार्जिंग, Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 और मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस भी मिल रहा है।

