राष्ट्रवाणी: Festive Wall Decor And Texture Paint Ideas For Home: दीवाली आने से पहले घर की सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. कपड़ों से लेकर पर्दों और फर्नीचर तक सब कुछ साफ किया जाता है, लेकिन घर की दीवारों पर अक्सर सबसे ज्यादा ध्यान जाता है. पुरानी या फीकी पड़ चुकी दीवारों पर नया पेंट करवाने से पूरा घर एकदम नया और फ्रेश नजर आने लगता है. यही वजह है कि दीवाली से पहले रंगाई-पुताई करवाने की परंपरा आज भी कई घरों में देखने को मिलती है. अगर आप भी इस दीवाली घर में पेंट करवाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ एक ही रंग चुनकर पूरी दीवारें पेंट करवाने के बजाय कुछ नए आइडिया आजमा सकते हैं. इससे घर का लुक ज्यादा खूबसूरत और अलग नजर आएगा. दीवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए रंगों का चुनाव भी काफी मायने रखता है. एथनिक कलर्स से दें घर को ट्रेडिशनल लुक दीवाली के लिए मस्टर्ड येलो, डीप मैरून और रॉयल ब्लू जैसे रंग अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ये रंग घर में फेस्टिव माहौल बनाने के साथ दीये और रंगोली की सजावट के साथ भी अच्छे लगते हैं. अगर आपको घर में ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो इन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है. पूरे कमरे को अलग-अलग रंगों से भरने के बजाय सिर्फ एक दीवार को हाइलाइट किया जा सकता है. इस दीवार पर टेक्सचर फिनिश, मार्बल, मेटैलिक या सैंडस्टोन जैसा लुक दिया जा सकता है. दीवाली की लाइटिंग पड़ने पर यह दीवार कमरे का सबसे आकर्षक हिस्सा बन सकती है. दो रंगों का कॉम्बिनेशन भी रहेगा अच्छा अगर आप घर को थोड़ा मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो दो रंगों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं. बेज के साथ केसरिया या क्रीम के साथ गोल्ड जैसे कॉम्बिनेशन दीवारों को खूबसूरत और बैलेंस्ड लुक दे सकते हैं. दीवारों पर सिर्फ पेंट करवाने के बजाय स्टेंसिल डिजाइन भी बनाए जा सकते हैं. दीया, फूल या पेसली जैसे पैटर्न दीवार को फेस्टिव टच दे सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए पूरे कमरे को दोबारा डिजाइन करने की जरूरत नहीं पड़ती. दीवाली पर पूजा रूम घर का खास हिस्सा होता है. यहां दीवार पर मंडला से इंस्पायर्ड डिजाइन बनाया जा सकता है. इससे पूजा वाले हिस्से को अलग पहचान मिलेगी और दीवार पर एक एलिगेंट लुक भी आएगा. घर की रंगाई-पुताई करवाते समय बालकनी को छोड़ना भी सही नहीं है. यहां किसी ब्राइट कलर की दीवार के साथ फेयरी लाइट्स और गमलों में पौधे रखे जा सकते हैं. शाम के समय यह जगह घर का सबसे खूबसूरत कोना बन सकती है. हर किसी को घर की दीवारों पर लाल, पीला या नारंगी जैसे ब्राइट रंग पसंद नहीं होते. ऐसे में हल्का ग्रे रंग चुना जा सकता है. इसके साथ गोल्ड या सिल्वर टच वाला वॉल डेकोर लगाया जाए तो घर में बिना ज्यादा चमक के भी फेस्टिव फील आ सकती है. अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो सफेद दीवारों के साथ गोल्डन बॉर्डर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ पीतल के दीये या गोल्डन डेकोरेशन रखने से दीवाली वाला लुक और बेहतर हो सकता है. रंग चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान दीवाली के लिए रंग चुनते समय घर की बाकी सजावट को भी ध्यान में रखें. पीला, केसरिया और नारंगी जैसे वार्म टोन घर में एनर्जी और फेस्टिव फील देते हैं. मैरून, ग्रीन और ब्लू जैसे रॉयल शेड्स घर को रिच लुक दे सकते हैं. वहीं सफेद और बेज जैसे न्यूट्रल रंगों के साथ आप दीवाली की सजावट और लाइटिंग को ज्यादा उभरकर दिखा सकते हैं. गोल्ड या सिल्वर का हल्का टच घर को तुरंत फेस्टिव लुक दे सकता है. पेंट करवाने से पहले दीवारों को ऐसे करें तैयार नई पेंटिंग शुरू करने से पहले दीवारों की अच्छी तरह सफाई जरूरी है. धूल हटाने के बाद अगर कहीं क्रैक या सीलन के निशान हैं, तो उन्हें पहले ठीक करवाएं. इसके बाद प्राइमर लगाने से पेंट की फिनिश बेहतर हो सकती है. ऐसा पेंट चुनना भी बेहतर है जिसे साफ करना आसान हो और जो लंबे समय तक अच्छा बना रहे. दीवाली पर घर को नया लुक देने के लिए हर कमरे में महंगा डेकोरेशन करना जरूरी नहीं है. सही रंग, एक अच्छी हाइलाइट वॉल, हल्का टेक्सचर या छोटा-सा डिजाइन भी घर का पूरा लुक बदल सकता है. इसलिए रंगाई-पुताई शुरू करने से पहले यह तय कर लें कि आपको घर में ट्रेडिशनल, मॉडर्न या सिंपल लुक चाहिए. इसके हिसाब से रंग और डिजाइन चुनेंगे तो दीवाली पर घर ज्यादा खूबसूरत और व्यवस्थित नजर आएगा. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- रेलटेल Q2 का मुनाफा गिरकर 68.6 करोड़ रुपये; भारतीय पीएसयू ने 1 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की
- नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम साय, कहा- राजनीतिक हताशा में कांग्रेस लांघ रही भाषा की मर्यादा – राष्ट्रवाणी
- दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन – राष्ट्रवाणी
- दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अब पुलिस सुरक्षा पर उठ रहे ये गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- विदेशों से फ्यूल खरीदने वाला भारत केमिकल-पेट्रोकेमिकल सेक्टर में करेगा झंडा बुलंद!1.6 ट्रिलियन डॉलर का सेक्टर बनाने का प्लान रेडी – राष्ट्रवाणी

