राष्ट्रवाणी: घर के दरवाजे को खोलते या बंद करते समय चरमराने की आवाज आना एक आम समस्या है. कई बार यह आवाज इतनी तेज होती है कि घर में बैठे दूसरे लोगों को भी परेशानी होने लगती है. शुरुआत में लोग इसे छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार आवाज आने पर दरवाजे के कब्जों और स्क्रू की जांच करना जरूरी है. दरवाजे से आवाज आने की मुख्य वजह कब्जों में धूल जमना, जंग लगना, चिकनाई की कमी या दरवाजे का फ्रेम से रगड़ खाना हो सकती है. दरवाजे के कब्जों में समय के साथ धूल और गंदगी जमा होने लगती है. इससे दरवाजा खोलते और बंद करते समय रगड़ बढ़ती है और चरमराने की आवाज आने लगती है. ऐसे में सबसे पहले दरवाजे के कब्जों की सफाई करें. इसके लिए सूखे कपड़े या पुराने ब्रश का इस्तेमाल करें. कब्जों के कोनों में जमा धूल को भी अच्छी तरह हटाएं. अगर कब्जों पर हल्की जंग लगी है, तो उसे सावधानी से साफ करें. सफाई के बाद दरवाजे को कुछ बार खोलकर और बंद करके देखें. कई बार सिर्फ धूल और गंदगी हटाने से ही आवाज कम हो जाती है. दरवाजे से आने वाली चरमराहट को दूर करने के लिए कब्जों में चिकनाई लगाना सबसे आसान उपायों में से एक है. जब कब्जों के जोड़ में चिकनाई कम हो जाती है, तो धातु के हिस्से आपस में रगड़ खाते हैं और आवाज आने लगती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए मशीनों में इस्तेमाल होने वाला उपयुक्त लुब्रिकेंट या सिलिकॉन स्प्रे इस्तेमाल करें. इसे कब्जों के जोड़ पर थोड़ी मात्रा में लगाएं. इसके बाद दरवाजे को धीरे-धीरे कई बार खोलें और बंद करें, ताकि चिकनाई अंदर तक पहुंच सके . खाने वाला तेल लगाने से बचें, क्योंकि इसमें धूल चिपकती है और समय के साथ गंदगी जमा होने लगती है. कई बार दरवाजे से आवाज आने की वजह सिर्फ चिकनाई की कमी नहीं होती, बल्कि कब्जों के स्क्रू ढीले होना या दरवाजे का फ्रेम से रगड़ खाना भी इसकी वजह बनता है. अगर दरवाजा खोलते समय किसी एक जगह पर ज्यादा आवाज आती है या दरवाजा जमीन से टकराता है, तो उसकी स्थिति ध्यान से देखें. ढीले स्क्रू को सही पेचकस की मदद से सावधानीपूर्वक कसें. स्क्रू को जरूरत से ज्यादा कसने से बचें. अगर दरवाजा नीचे की तरफ झुक गया है, फ्रेम से टकरा रहा है या कब्जे टूटने लगे हैं, तो उसे खुद ठीक करने के बजाय बढ़ई की मदद लें. दरवाजे की चरमराहट दूर करने के बाद भी समय-समय पर उसके कब्जों की जांच करते रहना चाहिए. घर की नियमित सफाई के दौरान कब्जों पर जमी धूल हटाएं और जरूरत पड़ने पर उपयुक्त चिकनाई लगाएं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- रेलटेल Q2 का मुनाफा गिरकर 68.6 करोड़ रुपये; भारतीय पीएसयू ने 1 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की
- नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम साय, कहा- राजनीतिक हताशा में कांग्रेस लांघ रही भाषा की मर्यादा – राष्ट्रवाणी
- दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन – राष्ट्रवाणी
- दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अब पुलिस सुरक्षा पर उठ रहे ये गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- विदेशों से फ्यूल खरीदने वाला भारत केमिकल-पेट्रोकेमिकल सेक्टर में करेगा झंडा बुलंद!1.6 ट्रिलियन डॉलर का सेक्टर बनाने का प्लान रेडी – राष्ट्रवाणी

