राष्ट्रवाणी: बचपन में दादी-नानी धूप में सुखाकर कई दिनों तक आंवले का खट्टा-मीठा छुंदा बनाती थीं, लेकिन अब आपको इतना लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। स्वाद के साथ सेहत का डबल डोज है आंवले का छुंदा (Image Source: एआई-Generated) बिना धूप दिखाए आंवला छुंदा बनाने की आसान विधि रोजाना एक चम्मच खाने से मिलती है भरपूर ऊर्जा विटामिन-सी और आयरन से भरपूर, पाचन तंत्र करे मजबूत लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
आंवला विटामिन-सी और आयरन का बेहतरीन सोर्स है, जो सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। वैसे तो, आंवले का छुंदा बनाने के लिए इसे कई दिनों तक धूप में रखना पड़ता है, लेकिन आप इसे बिना धूप दिखाए गैस पर आसानी से और जल्दी तैयार कर सकते हैं। खास बात है कि रोजाना इसका सिर्फ एक चम्मच खाने से आपकी थकान दूर होगी, पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और आप दिनभर ताजगी महसूस करेंगे।
आइए, डिटेल में जान लीजिए इसकी आसान रेसिपी। इस स्वादिष्ट छुंदे को बनाने के लिए आपको आधा किलो ताजे आंवले, 400 ग्राम चीनी या गुड़, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, थोड़ी-सी लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत होगी। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से यह रेसिपी और भी ज्यादा सेहतमंद और ऊर्जा देने वाली बन जाती है।
