राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): बलरामपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के अनाप-शनाप बयानों के कारण पार्टी गर्त में जा रही है। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हालिया आपत्तिजनक बयान की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस इसीलिए गर्त में जा रही है, क्योंकि इसके नेता अनाप-शनाप बोलते हैं।
कभी मोदी जी के पिता के बारे में बात करेंगे, तो कभी मां के बारे में बोलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। एक मुद्दा पकड़ लेते हैं और उसी को पकड़कर भटकते रहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस की दुर्गति होती जा रही है।’’ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तमाम प्रयासों के बावजूद पार्टी गर्त में जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस यह मर्यादा भी भूल गई है। सिंह सोमवार को बलरामपुर में आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
Web Title: कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी! इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची छत्तीसगढ़ सरकार ने एक छुट्टी का किया ऐलान, दिवाली के बाद इस दिन भी बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, आदेश जारी दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में फिर बड़े पैमाने पर तबादले, इस विभाग के 90 से अधिक कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर छत्तीसगढ़ में 16 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी हैरान दीपावली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में मिला करोड़ों रुपए, नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी कवर्धा में आखिर किस बात का हड़कंप?
दहशत से घरों में कैद हुए लोग, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- घबराना नहीं है! सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कल साय कैबिनेट लगा सकती है DA Hike पर मुहर, जानिए कितनी हो सकती है वृद्धि
