राष्ट्रवाणी: आज के वक्त में अगर किसी को नया फोन खरीदना हो तो वह मार्केट जाने के वजह है ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं. ऑनलाइन खरीदारी में यह चीज अच्छी होती है कि वहां आप एक फोन को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से चेक कर सकते हैं और उसकी कीमत कंपेयर कर सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि आप अपने फोन से किसी मोबाइल का दाम देखते हैं तो वह महंगा दिखता है. लेकिन वही चीज आपके दोस्त के फोन में सस्ती नजर आती है. दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स का एल्गोरिदम आपकी सर्च हिस्ट्री और फोन के मॉडल को ट्रैक करके कीमतें तय करता है. इसे डायनेमिक प्राइसिंग कहते हैं. अगर आप भी अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra से शॉपिंग करते वक्त एक्स्ट्रा पैसे नहीं देना चाहते. तो आपको सर्च करने का अपना पुराना तरीका बदलिए. नए तरीके अपनाकर आप सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं और हजारों रुपये बचा सकते हैं. चलिए बताते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के यह सीक्रेट तरीके. जब भी आप किसी शॉपिंग App या फिर Website पर बार-बार एक ही फोन सर्च करते हैं. तो वेबसाइट समझ जाती है कि आपको उस फोन की सख्त जरूरत है. ऐसे में एल्गोरिदम उस प्रोडक्ट का दाम थोड़ा बढ़ा देता है और उस पर मिलने वाला डिस्काउंट कम कर देता है. इस चालाकी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने ब्राउजर के इनकॉग्निटो मोड यानी प्राइवेट विंडो का इस्तेमाल करें. प्राइवेट मोड में आपकी सर्च हिस्ट्री और कुकीज सेव नहीं होतीं जिससे शॉपिंग साइट को पता नहीं चलता कि आप पुराने कस्टमर हैं या बार-बार वही फोन देख रहे हैं. इसके अलावा अगर आप ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो शॉपिंग करने से पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप का Cache डेटा क्लियर कर दें. आईफोन यूजर्स की तुलना में सस्ते एंड्रॉयड फोन से सर्च करने पर भी कई बार कीमतें कम दिखती हैं. इसलिए खरीदने से पहले घर के किसी दूसरे फोन से भी कीमत जरूर चेक करें. फेस्टिव सेल और स्पेशल ऑफर्स के दौरान ई-कॉमर्स साइट्स अक्सर कीमतों को पहले बढ़ा देती हैं और फिर भारी डिस्काउंट का टैग लगा देती हैं. आम ग्राहक को लगता है कि फोन बहुत सस्ता मिल रहा है. जबकि वह अपनी पुरानी कीमत पर ही बिक रहा होता है. इस झांसे से बचने के लिए आपको कीमत ट्रैकर टूल्स या फिर क्रोम एक्सटेंशन का सहारा लेना चाहिए. गूगल पर कई ऐसे फ्री टूल्स मौजूद हैं जहां किसी भी फोन का लिंक डालने पर आपको उसके पिछले छह महीने का प्राइस ग्राफ दिख जाता है. इससे साफ पता चल जाता है कि उस फोन की सबसे कम कीमत कब थी और अभी जो दाम दिख रहा है वह वाकई सस्ता है भी या नहीं. इन टूल्स में आप कीमत ड्रॉप अलर्ट भी सेट कर सकते हैं. जैसे ही अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra पर आपके पसंदीदा प्रोडक्ट का दाम आपके बजट में आएगा आपके पास तुरंत नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप सही समय पर चौका मार सकेंगे. ऑनलाइन शॉपिंग में जल्दबाजी हमेशा नुकसान करवाती है. अगर आपको कोई फोन या Myntra पर कोई महंगा आउटफिट पसंद आ गया है. तो उसे तुरंत खरीदने के बजाय अपने Cart में ऐड करके छोड़ दें. ई-कॉमर्स कंपनियां अपने कार्ट में पड़े सामान को बिकवाने के लिए काफी बेताब रहती हैं. दो से तीन दिन तक प्रोडक्ट को कार्ट में पड़ा रहने देने पर अक्सर कंपनियां खुद आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट कूपन या स्पेशल प्राइस ड्रॉप का नोटिफिकेशन भेजती हैं. इसके अलावा पेमेंट पेज पर जाने से पहले बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और सुपरकॉइन्स या रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल जरूर करें. कई बार प्लेटफॉर्म पर सीधा डिस्काउंट कम होता है. लेकिन किसी खास क्रेडिट कार्ड या EMI ऑप्शन को चुनने पर सीधा 2 से 4 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है. रात के समय या हफ्ते के बीच में यानी मंगलवार और बुधवार को भी अक्सर कीमतें वीकेंड के मुकाबले थोड़ी कम रहती हैं इसलिए सर्च करते वक्त टाइमिंग का भी पूरा ध्यान रखें. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63% किया; 3% वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी – भारतीय पीएसयू
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में घर में घुसे नकाबपोशों ने बच्ची के गले पर चाकू अड़ाकर शिक्षक के घर से डेढ़ लाख रुपये लूटे – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पागल कुत्ते के काटने के बाद झोलाछाप ने लगा दिए टांके, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीपीटी की खाली 36 सीटों पर होगा दाखिला, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू – राष्ट्रवाणी
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू

