राष्ट्रवाणी: LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भारत में अपना नया 115 इंच का QNED evo एआई Mini LED TV लॉन्च किया है। …और पढ़ें LG का 115 इंच स्क्रीन वाला नया Mini LED TV लॉन्च, 165Hz तक VRR सपोर्ट और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स LG ने 115 इंच QNED evo एआई Mini LED TV लॉन्च किया।
4K रेजोल्यूशन, 165Hz VRR और एआई पिक्चर प्रोसेसिंग शामिल हैं। एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स और WebOS 26 का सपोर्ट मिलता है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी काफी वक्त से कोई बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो LG Electronics इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया 115 इंच का QNED evo एआई Mini LED TV लॉन्च किया है। इस टीवी का मॉडल नंबर 115QNED90BL है और ये LG की 2026 QNED evo सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है।
इस नए टीवी में न सिर्फ 4K रेजोल्यूशन मिल रहा है बल्कि एआई बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग, 165Hz तक VRR सपोर्ट और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसकी कीमत 14,99,990 रुपये है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो LG के इस टीवी में 115 इंच की 4K QNED Mini LED स्क्रीन मिल रही है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 3,840×2,160 पिक्सल बताया गया है। टीवी में 120Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिल रहा है।
गेमिंग के दौरान ये VRR के जरिए 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर करता है। टीवी में Precision Dimming अल्ट्रा टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है, जो स्क्रीन के अलग-अलग पार्ट्स की ब्राइटनेस को कंट्रोल करती है। इससे डार्क सीन में ज्यादा डिटेल्स और ब्राइट हिस्सों में क्लियर बनाए रखने में मदद मिलती है।
टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस टीवी में Alpha 8 एआई प्रोसेसर 4K Gen3 मिल रहा है। ये टीवी एआई Super Upscaling 4K और एआई Picture प्रो जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है जिसके जरिए तस्वीर की क्वालिटी बेहतर बनाने में हेल्प मिलती है।
टीवी डायनामिक टोन मैपिंग प्रो स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट के मुताबिक ब्राइटनेस और डिटेल्स को एडजस्ट कर सकता है। जबकि साउंड के लिए टीवी में 40W का 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम मिल रहा है। टीवी में Dolby Atmos और एआई Sound प्रो के साथ वर्चुअल 11.1.2-चैनल सराउंड साउंड सपोर्ट भी मिल रहा है।
LG के इस नए टीवी में WebOS 26 मिल रहा है। साथ ही इस टीवी में गूगल Gemini और Microsoft Copilot बेस्ड एआई सपोर्ट, Voice ID, गूगल Cast, एप्पल AirPlay और LG ThinQ जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। जबकि गेमिंग के लिए टीवी में AMD FreeSync Premium, Auto Low Latency Mode और Game Optimizer भी मिल रहा है।

