राष्ट्रवाणी: ऑनलाइन शॉपिंग, ईमेल चेक करने, खबरें पढ़ने या फाइल्स डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी …और पढ़ें गूगल Chrome में Enhanced Protection ऐसे ऑन करें। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ऑनलाइन रहना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, ईमेल चेक करने हों, खबरें पढ़नी हों या कोई फाइल डाउनलोड करनी हो।
हालांकि, इंटरनेट पर दिखने वाली हर वेबसाइट पर जाना सुरक्षित नहीं होता। इनमें से कुछ वेबसाइट्स स्कैमर्स का बिछाया जाल हो सकती हैं, जिनका मकसद आपकी पर्सनल जानकारी चुराना, डिवाइस में खतरनाक फाइल्स भेजना या झांसे में लेकर आपसे पासवर्ड उगलवाना होता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे एआई का दायरा बढ़ रहा है, स्कैमर्स और हैकर्स ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े नियमों को तोड़ने के लिए भी इसका सहारा ले रहे हैं, जिसका एक ताजा उदाहरण eMudhra वाला मामला है।
हालांकि, अगर आप अपनी डेली ब्राउजिंग के लिए गूगल Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस ब्राउजर में एक इन-बिल्ट फीचर मिलता है जो किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर पहुंचते ही आपको तुरंत अलर्ट कर देता है। खतरनाक वेबसाइट्स की चेतावनियां पाने के लिए Chrome में Enhanced Protection को कैसे ऑन करना है, इसका तरीका आइए जानते हैं।
Chrome में खतरनाक वेबसाइट्स की चेतावनी पाने के लिए Enhanced Protection चालू करने का तरीका जानने से पहले कुछ जरूरी फैक्ट्स समझ लेना ठीक रहेगा: गूगल Chrome पर Enhanced Protection चालू करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स : अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस पर गूगल Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप सीधे Chrome एप खोलें, थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें, Settings में जाएं, Privacy and security चुनें, Safe Browsing पर टैप करें और अगर ऑप्शन दिख रहा हो तो Enhanced protection को सेलेक्ट कर लें।

