राष्ट्रवाणी: घर की खिड़कियों पर लगी मच्छरदानी मच्छर को रोकने में तो मदद करती है. लेकिन धूल, मिट्टी और हवा में मौजूद छोटे कणों जब इसमें जमा हो जाते हैं, तब इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. खासकर गर्मियों और बरसात के मौसम में जब खिड़कियां ज्यादा खुली रहती हैं, तब जाली पर गंदगी तेजी से जमा होती है. इससे न केवल घर की खिड़कियां गंदी दिखाई देती हैं, बल्कि जाली से आने वाली हवा भी प्रभावित हो जाती है. ऐसे में इसे नियमित रूप से साफ करना बेहद जरूरी है. हालांकि जाली की सफाई करते समय थोड़ी सावधानी बरतना भी जरूरी है. ज्यादा दबाव डालने, कठोर ब्रश इस्तेमाल करने या तेज धार से पानी डालने पर जाली फट सकती है या अपने फ्रेम से निकल सकती है. इसलिए बेहतर है कि सफाई के लिए ऐसे तरीके अपनाएं, जिनसे जाली की बुनावट को नुकसान न पहुंचे और धूल भी आसानी से निकल जाए. जानिए ऐसे ही कुछ शानदार घरेलू टिप्स के बारे में. जाली की सफाई शुरू करने से पहले उस पर जमी सूखी धूल को हटाना जरूरी है. इसके लिए मुलायम ब्रश, माइक्रोफाइबर कपड़े या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. यदि वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी सक्शन पावर कम रखें और जाली पर बहुत ज्यादा दबाव न डालें. जाली के दोनों तरफ सफाई करने से धूल बेहतर तरीके से निकल जाएगी. हालांकि, यदि जाली कमजोर या ढीली है, तो पहले उसके फ्रेम और किनारों की मजबूती जांच लेने के बाद ही सफाई करें. यदि जाली पर धूल के साथ चिकनाई या चिपचिपी गंदगी भी जमा हो गई है, तो हल्के साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करना बेहतर है. इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें और उसमें थोड़ा-सा माइल्ड लिक्विड सोप मिलाएं. अब मुलायम स्पंज या कपड़े को इस पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद जाली पर हल्के हाथों से सफाई करें. ध्यान रखें कि स्पंज को जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे जाली के धागे खिंच सकते हैं. सफाई के बाद साफ, नम कपड़े से साबुन को भी साफ कर लें. जाली के कोनों, किनारों और फ्रेम के पास अक्सर धूल ज्यादा जमा होती है. इन हिस्सों को साफ करने के लिए मुलायम ब्रिसल वाले छोटे ब्रश का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. पुराना टूथब्रश भी इसके लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन उसके ब्रिसल सख्त नहीं होने चाहिए. ब्रश को हल्के हाथों से चलाएं और जाली पर ज्यादा दबाव न डालें. इससे कोनों में फंसी गंदगी निकालने में मदद मिलेगी. अगर जाली बहुत ज्यादा गंदी है और उसे फ्रेम से निकालना आसान है, तो उसे अलग करके साफ किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में हल्के पानी से जाली को धोना सही होगा. जाली को साफ करने के लिए तेज प्रेशर वाले पाइप या प्रेशर वॉशर का इस्तेमाल न करें. पानी का तेज दबाव जाली को नुकसान पहुंचा सकता है. यदि जाली फ्रेम में मजबूती से लगी है, तो उसे निकालने के बजाय नम कपड़े से साफ करना ज्यादा अच्छा तरीका है. जाली साफ करने के बाद उसे पूरी तरह सूखने देना जरूरी है. इसके लिए खिड़की खोलकर प्राकृतिक हवा आने दें या सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अतिरिक्त पानी हल्के हाथों से हटा दें. गीली जाली पर तुरंत धूल जमने से दोबारा गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि जाली पूरी तरह सूखने के बाद ही खिड़की बंद करें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र… – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सारनाथ, गोंदिया- बरौनी, साउथ बिहार का चार नंवबर से प्लेटफार्म बदला, दिवाली व छठ पर रायपुर रेलमंडल के विशेष कदम – राष्ट्रवाणी
- ‘सात फेरों के वादों का क्या हुआ?’ किसान आत्महत्या पर भड़के शिवसेना MLA, दिया बेतुका बयान – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं शकरकंद की रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- करवाचौथ पर पत्नी ने मांगा 5 लाख का हार, पति ने दे भी दिया, अब टैक्स कौन भरेगा, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- ग्रेटर नोएडा PNB फ्रॉड जैसा आपके साथ हो जाए तो क्या करें? वसूली का है पूरा सिस्टम – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान में 7 महीनों से तड़प रहे 6 भारतीय, बिना किसी गुनाह के कैसे बने जहाज के कैदी? – राष्ट्रवाणी

