राष्ट्रवाणी: 1989 में आई श्रीदेवी और ऋषि कपूर की एक सुपरहिट फिल्म का गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। यह गाना खुद श्रीदेवी ने गाया था। श्रीदेवी ने फिल्म में गाया था गाना (फोटो- यूट्यूब स्क्रीनशॉट) श्रीदेवी ने फिल्म के लिए गाया था गाना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
80 और 90 के दशक में कई ऐसे पॉपुलर गाने बने जो आज भी हमारी जुबान पर चढ़े हुए हैं। कहीं से एक लाइन सुनने को मिल जाए तो पूरा गीत गुनगुनाने का मन करने लग जाता है। ऐसे ही एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गीत के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
हम बात कर रहे हैं 37 साल पुराने एक ऐसे गाने की जिसके बाद से लड़कियों का नाम ‘चांदनी’ रखा जाने लगा था। हम बात कर रहे हैं 1989 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चांदनी’ (Chandni) के टाइटल सॉन्ग ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ (Chandni O Meri Chandni) की। 90 के दशक में यह गाना बहुत सुपरहिट हुआ था।
इस गाने की सबसे खास बात ये है कि यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी के इस गीत को खुद श्रीदेवी (Sridevi) ने जॉली मुखर्जी के साथ मिलकर गाया था। यश चोपड़ा ने जॉली मुखर्जी को असल में केवल इसलिए बुलाया गया था ताकि वे गाने का ‘डमी’ रिकॉर्ड कर सकें। यश चोपड़ा उस डमी को मुख्य गायकों को सुनाना चाहते थे।
लेकिन जब उन्होंने जॉली की आवाज में श्रीदेवी के साथ यह ट्रैक सुना, तो उन्हें यह इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे ही फाइनल गाना रख लिया। इसके दिल छू लेने वाले बोल लिखे थे आनंद बख्शी ने और संगीत दिया था शिव-हरि ने। गाने में ऋषि और श्रीदेवी की केमिस्ट्री ने रोमांस की एक नई परिभाषा लिखी।
श्रीदेवी की प्यारी सी मुस्कान, स्विट्जरलैंड की वादियां और शिव-हरि के संगीत ने मिलकर ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था। कहा तो ये तक जाता है कि इस गाने और फिल्म का जादू ऐसा चला कि उस दौर में भारत में कई लड़कियों के नाम ‘चांदनी’ रखने का एक बड़ा ट्रेंड शुरू हो गया था।
इस गाने की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी बल्कि सरहद पार भी इसका जादू बरकरार था। पाकिस्तान में इस गाने की हूबहू नकल करके एक गाना बनाया गया, जिसके बोल थे ‘नादिरा ओ मेरी नादिरा’ थे। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और वही इसके निर्माता भी थे।
श्रीदेवी ने फिल्म में चांदनी माथुर का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी प्यार, जुदाई और कुर्बानी की है। फिल्म चांदनी ने 1989 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का बनकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इसका बजट करीब 8 करोड़ था और कलेक्शन लगभग 27 करोड़ हुआ था।

