राष्ट्रवाणी: विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किस हद तक बेताब रहते हैं, इसकी झलक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में देखने को मिली. भारतीय स्टार के एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था, तो कोई ऑटोग्राफ पाने के लिए आवाज लगा रहा था. हालात ऐसे हो गए कि कोहली को भीड़ के बीच से निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को आगे आना पड़ा. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 30 अक्टूबर को ऑकलैंड पहुंचे कोहली का फैंस ने जोरदार स्वागत किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में समर्थक बैरिकेड के पीछे खड़े होकर उनका नाम पुकारते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड किया. कुछ फैंस ऐसे पोस्टर भी लेकर आए थे, जिनमें उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी गई थी. कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है. Just Look At Virat Kohli Madness In Auckland When she finally got her poster signed and said “zindagi ka sapna pura ho gaya mera”, that hits different. Tears of pure happiness. 😭🐐 #viratkohli #kingkohli #indvsnz भीड़ के बीच कोहली ने हाथ उठाकर लोगों को शांत रहने का इशारा किया. एक महिला फैन लगातार उनसे ऑटोग्राफ मांग रही थी. कोहली ने उसे शांत होने के लिए कहा और फिर उसके पोस्टर पर साइन किए. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों की मदद से वो एयरपोर्ट से बाहर निकले. कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा. दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. आखिरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट मौंगानुई में होंगे. न्यूजीलैंड दौरे से पहले कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. पहले मुकाबले में उन्होंने 88 गेंदों पर बिना आउट हुए 139 रन बनाए थे. दूसरे मैच में उन्होंने 29 रन बनाए, जबकि तीसरे मुकाबले में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. न्यूजीलैंड में भी कोहली का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने यहां 13 वनडे पारियों में 596 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. अब फैंस को उम्मीद होगी कि वो आगामी सीरीज में भी अपने बल्ले से कमाल दिखाएंगे. उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- Disc vs Drum Brake: कार-बाइक के लिए कौन ज्यादा सेफ? जानिए – राष्ट्रवाणी
- क्या होने वाला है! ब्रिटेन-जापान की सरकार क्यों भरवा रही है लोगों से 7 दिन का राशन? – राष्ट्रवाणी
- न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग, टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल – राष्ट्रवाणी
- ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया था’, हार के बाद अभिषेक झा का छलका दर्द – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी

