राष्ट्रवाणी: भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों में फर्क करना हो, तो हर किसी की अपनी पसंद होती है. कोई सचिन तेंदुलकर को बेहतर मानता है, तो किसी को विराट कोहली का खेल पसंद आता है. लेकिन जब यही सवाल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस से पूछे गए, तो उनके जवाब काफी दिलचस्प रहे. शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान वकार को दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना था. ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया. वकार यूनुस के सामने पहला बड़ा सवाल सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल-हक को लेकर आया. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम की जगह सचिन को चुना. इसके बाद विराट कोहली और बाबर आजम में से किसी एक को चुनने की बारी आई, तो उन्होंने विराट का नाम लिया. यानी बल्लेबाजी के इन दोनों मुकाबलों में वकार की पसंद भारतीय खिलाड़ी रहे. तेज गेंदबाजी में भी वकार ने भारत के जसप्रीत बुमराह को चुना. उनके सामने बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी में से किसी एक को चुनने का सवाल था. वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद आमिर की तुलना में उन्होंने शमी का नाम लिया. इन जवाबों में भी भारतीय गेंदबाजों को जगह मिली. वकार ने एमएस धोनी को पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से बेहतर फिनिशर चुना. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि धोनी ने अपने करियर में ज्यादा मैच जिताए हैं. राहुल द्रविड़ और यूनुस खान के बीच उन्होंने द्रविड़ को चुना. वहीं, रोहित शर्मा को फखर जमान और वीवीएस लक्ष्मण को मिस्बाह-उल-हक से बेहतर माना. वकार के जवाबों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी जगह मिली. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के बजाय सईद अनवर को चुना. वहीं, कपिल देव और इमरान खान के बीच उनकी पसंद इमरान खान रहे. स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट के लिए अनिल कुंबले और वनडे के लिए सकलैन मुश्ताक को चुना. वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास के बीच वकार ने किसी एक का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों को इतना नहीं देखा है कि किसी एक को चुन सकें. उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- क्या होने वाला है! ब्रिटेन-जापान की सरकार क्यों भरवा रही है लोगों से 7 दिन का राशन? – राष्ट्रवाणी
- न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग, टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल – राष्ट्रवाणी
- ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया था’, हार के बाद अभिषेक झा का छलका दर्द – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू

