राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रधानमंत्री Kisan 24th Installment 2026: आज भर जाएगी छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं की झोली, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम /image: एआई Generated रायपुर: अगर आप भी छत्तीसगढ़ से है और किसान है तो ये खबर बिलकुल आपके लिए ही है।
आज 30 अक्टूबर को राज्य के अन्नदाताओं की झोली खुशियों से भरने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan 24th Installment 2026) के तहत प्रदेश के करीब 24 लाख 60 हजार किसानों के खातों में 2-2 हजार के रूप में ₹498 करोड़ 48 लाख अंतरित किए जाएंगे। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
अब 24वीं किस्त दिवाली से पहले ही जारी की जा रही है। इस अवसर पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम, कृषि महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय पीएम-किसान उत्सव दिवस आयोजित होगा। पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा से ऑनलाइन माध्यम से 24वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये देश के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि अन्नदाताओं की आर्थिक मजबूती और कृषि विकास में महत्वपूर्ण संबल है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करें और पता लगाएं कि उनकी ई-केवाईसी पूरी हुई है या नहीं।
इसके साथ ही बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी सही होनी चाहिए। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी है तो इसे तुरंत अपडेट करें किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें और e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और मांगी गई जानकारी भरें। फिर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सबमिट करें। प्रक्रिया सफल होने पर ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
यदि ओटीपी नहीं आता या प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद ले सकते हैं। उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से 24वीं किस्त जारी करेंगे। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: प्रधानमंत्री Kisan 24th Installment 2026 Chhattisgarh Farmers प्रधानमंत्री Kisan 2000 Rupees प्रधानमंत्री Kisan List 2026 नियमितीकरण के फैसले से पहले तक इन शिक्षकों को मिलेगा हर माह 17,000 रु. मानदेय, उच्च न्यायालय का अहम फैसला बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने जताया दुख बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर अब फोन पर धोखाधड़ी करना पड़ेगा भारी!
1 नवंबर से ऐसा क्या बदलेगा कि ठगों की उड़ जाएगी नींद? उत्तराखंड:केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी,पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भयंकर बाढ़, भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, सामने आया Video साय सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, भुगतान आदेश जारी कर बताया खाते में कब आएगा पैसा सीईसी के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम शनिवार तक स्थगित

