राष्ट्रवाणी: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 इतिहास में उनका सबसे बड़ा टोटल है. ग्लेन फिलिप्स ने 107 रनों की शानदार पारी खेली. भारत को जीतने के लिए 260 रन बनाने हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टिम सेफर्ट 3 रन बनाकर पहले ही ओवर में मयंक यादव का शिकार हो गए थे. इसके बाद डेरिल मिशेल 24 रन बनाकर आउट हो गए. फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसे अक्षर पटेल ने तोड़ा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े, पटेल ने एलन (31) को आउट किया. इसके बाद आए बेवॉन जैकब्स 7 रन बनाकर आउट हो गए. 112 पर 4 विकेट गिरने के बाद आए माइकल ब्रेसवेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया. ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में एक और शानदार पारी खेली, उन्होंने शतक जड़ा. फिलिप्स ने 49 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 107 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए, जो अब टी20 इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टोटल बन गया है. मयंक यादव ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जिन्होंने 4 ओवर में 48 रन दिए. सबसे महंगे नितीश कुमार रेड्डी रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 16 की इकॉनमी से 64 रन लुटाए, उनके खाते में 1 विकेट आया. प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन दिए और 1 विकेट लिया. अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 43 रन दिए और 1 विकेट लिया. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव. फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच को भारत ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था. दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च में खेला गया, इसमें भी भारत 4 विकेट से ही जीता. वेलिंग्टन में हुए पिछले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. भारत ने 199 के लक्ष्य को 13.2 ओवरों में हासिल कर इतिहास रचा था. चौथे टी20 में भी भारत ने टॉस जीत लिया है. सीरीज के सभी मैचों में श्रेयस अय्यर ने ही टॉस जीता है. 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैकब डफी ने नमन धीर को आउट किया, जिन्होंने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. नमन नेथन स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए. 121 पर गिरा सातवां विकेट. मिचेल सैंटनर द्वारा डाले गए 11वें ओवर में कुल 13 रन आए. नमन धीर ने एक छक्का भी मारा, वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. नमन 12 गेंदों में 28 और तिलक वर्मा 4 गेंदों में 5 पर खेल रहे हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- क्या होने वाला है! ब्रिटेन-जापान की सरकार क्यों भरवा रही है लोगों से 7 दिन का राशन? – राष्ट्रवाणी
- न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग, टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल – राष्ट्रवाणी
- ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया था’, हार के बाद अभिषेक झा का छलका दर्द – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू

