राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Raipur Fraud Case राजधानी रायपुर में साधु-बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीमारी और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर एक परिवार को अपने जाल में फंसाया और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ठग ली।
मामले में गंज थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी एक आरोपी और विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
मामला रायपुर के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स का है। पुलिस के मुताबिक, मार्च 2026 में तीन अज्ञात व्यक्ति साधु के भेष में पीड़ित के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने उसकी पत्नी की बीमारी, आंखों की परेशानी और घरेलू समस्याओं के बारे में बातें बताकर उसका भरोसा जीत लिया, इसके बाद पूजा-पाठ के नाम पर सोने की अंगूठी और नकदी ले ली।
आरोप है कि करीब 10 से 12 दिन बाद आरोपी दोबारा घर पहुंचे और पूजा के बाद जेवर वापस करने का झांसा देकर सोने की चेन सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार के सदस्यों की मौत होने और अनिष्ट होने का डर दिखाया। 7 सितंबर 2026 से आरोपी लगातार फोन कर और अधिक जेवरात व नकदी की मांग करने लगे।
इसके बाद पीड़ित परिवार को ठगी का शक हुआ। आरोपियों ने न तो कोई पूजा-पाठ कराया और न ही जेवर वापस किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गंज थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू और नाबालिग एक बालक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई और अन्य साथी के साथ मिलकर पूजा-पाठ के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसी तरह की अन्य वारदातों को तो अंजाम नहीं दिया है। फिलहाल गंज थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की लोगों से अपील है कि बीमारी या घरेलू समस्याओं के समाधान के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और अपने कीमती जेवरात या नकदी किसी को न सौंपें। उत्तर: पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने परिवार से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ठगी है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Raipur Fraud Case: Fake Sadhus Allegedly Cheat Family of ₹15 Lakh in Gold, Silver Jewellery and Cash नियमितीकरण के फैसले से पहले तक इन शिक्षकों को मिलेगा हर माह 17,000 रु. मानदेय, उच्च न्यायालय का अहम फैसला बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने जताया दुख बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर अब फोन पर धोखाधड़ी करना पड़ेगा भारी!
1 नवंबर से ऐसा क्या बदलेगा कि ठगों की उड़ जाएगी नींद? भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भयंकर बाढ़, भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, सामने आया Video साय सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, भुगतान आदेश जारी कर बताया खाते में कब आएगा पैसा करोड़ों का ऑफर!… फिर भी कोई कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, आखिर क्या है माजरा?
22 जिला कलेक्टर और 12 एसपी का तबादला, जानिए क्यों अचानक बदले गए इन जिलों के अधिकारी

