राष्ट्रवाणी: Vodafone Idea voice-only: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ट्राई के निर्देशों का पालन करते हुए, बिना इंटरनेट वाले ग्राहकों के लिए …और पढ़ें Vi ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले 4 नए ‘सिर्फ कॉलिंग’ प्लान, जानें कीमत और फायदे जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप स्मार्टफोन पर इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और आपका काम सिर्फ कॉलिंग या मैसेज से ही चल जाता है, तो यह खबर आपके लिए है।
दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के नए निर्देशों का पालन करते हुए, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने उन ग्राहकों के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो केवल कॉलिंग और एसएमएस का उपयोग करना चाहते हैं। Vi ने बिना इंटरनेट वाले चार नए ‘वॉयस और एसएमएस-ओनली’ प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं, और इसके साथ ही वोडाफोन ऐसी सर्विस देने वाली देश की दूसरी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।
इन नए प्लान्स के आने से उन मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, जो बिना इंटरनेट वाला फोन इस्तेमाल करते हैं और बिना बात के महंगे डेटा पैक वाले रिचार्ज कराने से परेशान रहते थे। इन प्लान्स की कीमत 179 रुपए से लेकर 2026 रुपए तक है। सबसे सस्ता 179 रुपए का है और सबसे महंगा 206 रुपए का है।
आइए जानते हैं किस प्लान की वैलेडिटी कितनी है और क्या-क्या फायदे मिलेंगे। वोडाफोन आइडिया के इन पॉकेट-फ्रेंडली प्लान्स से उन बुजुर्गों और सामान्य यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ अपनों से जुड़े रहने के लिए फोन का उपयोग करते हैं। एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए 3 सस्ते प्लान बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए रखी गई है।
इन तीनों ही प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग (STD and Raoaming Call) की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर प्लान में 300 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे।

