राष्ट्रवाणी: यश के बच्चों ने लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का वर्ल्ड प्रीमियर देखा, जहां जटायु को मारने वाले दृश्य पर उनके …और पढ़ें रामायण में यश निभाएंगे रावण का किरदार बेटे यथार्थ ने जटायु वध दृश्य पर रोते हुए सवाल उठाए ‘रामायण’ की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये पार एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
रामायण (Ramayana) बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म की रिलीज से पहले, यश के बच्चे आयरा और यथार्व ने 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में इसे देखा। इसी के साथ ही अभिनेता ने अपना अनुभव भी शेयर किया कि बच्चों को फिल्म देखकर कैसा लगा। यश ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके बच्चों के मन में कई सवाल थे।
उन्होंने कहा,’मैं देख सकता था कि उनके पास बहुत सारे सवाल थे, क्योंकि उनके लिए तो जिंदगी अभी शुरू ही हो रही है।’ यश ने आग कहा कि वे सीख रहे हैं कि कैसा व्यवहार करना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान कैसे करना चाहिए। अपने बेटे की प्रतिक्रिया देखकर मुझे बहुत हैरानी हुई। साई पल्लवी ने यह भी बताया कि जब यश का बेटा यथर्व वह दृश्य देख रहा था जिसमें यश का किरदार रावण जटायु को मार देता है, तो वह रोने लगा।
बेटे ने यश से रोत हुए कहा कि मुझे अच्छा नहीं लगा कि आपने उस पक्षी को मार दिया। इस बारे में उनकी को-एक्ट्रेस साई पल्लवी ने आगे की बात कही। साईं फिल्म में मां सीता का रोल निभा रही हैं।
साईं ने कहा, ‘वह जानता है कि यह उसके पापा हैं, और उसने पहले भी उनकी फिल्में देखी हैं, और शायद उसे पता है कि वे बस एक्टिंग कर रहे थे। लेकिन उसने कहा, ‘नहीं, यह अच्छी बात नहीं है। फिल्म में भी किसी पक्षी को मारना बिल्कुल ठीक नहीं है।
मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए था।’ यह वाकई एक बहुत ही प्यारा पल था।’ ‘रामायण’ की वर्ल्डवाइड रिलीज से एक दिन पहले, 4 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका में इसके पेड प्रिव्यू रखे जाएंगे। लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, 24 घंटों के भीतर फिल्म की कमाई में 27% का उछाल आया। शुक्रवार तक, विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग 2.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।
इसमें से 1 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई अकेले अमेरिका में हुए पेड प्रिव्यू से आई है। इन आंकड़ों के साथ, रिलीज से पांच दिन पहले ही ‘रामायण’ की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

