राष्ट्रवाणी: चिकन पॉक्स यानी छोटी माता ठीक होने के बाद भी कई लोगों के चेहरे पर काले निशान या छोटे-छोटे गड्ढे रह जाते हैं. इनकी वजह से चेहरा पहले जैसा साफ नजर नहीं आता. ऐसे में लोग दाग हटाने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. लेकिन हर नुस्खा त्वचा के लिए सही नहीं होता. आइए जानते हैं कि चिकन पॉक्स के दागों की देखभाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. एलोवेरा जेल और नारियल तेल से रखें त्वचा का ध्यान चिकन पॉक्स के दाग ठीक होने के बाद त्वचा को नमी देना जरूरी है. इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. यह त्वचा को नमी देने और रूखापन कम करने में मदद करता है. थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल लेकर चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर जांच लें. अगर जलन या खुजली हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. इसी तरह, अगर त्वचा रूखी है, तो थोड़ी मात्रा में नारियल तेल भी लगाया जा सकता है. यह त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है. चिकन पॉक्स के बाद चेहरे पर बचे काले निशान धूप के संपर्क में आने से और गहरे होते हैं. इसलिए रोजाना SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं. तेज धूप में छाता या टोपी इस्तेमाल करना न भूले. दाग हटाने के लिए चेहरे पर नींबू का रस, बेकिंग सोडा या दूसरे तेज घरेलू नुस्खे लगाने से बचें. इनसे त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है, जिससे निशान और गहरे पड़ते हैं. अगर चिकन पॉक्स के बाद चेहरे पर गहरे निशान या छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं, तो घरेलू नुस्खों से इन्हें हटाना मुश्किल हो रहा है. तो ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है. डॉक्टर त्वचा की स्थिति देखकर सही इलाज बताते हैं. जरूरत के हिसाब से वो कौन-सा इलाज सही रहेगा, यह दागों की गहराई और त्वचा की स्थिति देख कर बता पाएंगे . *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- हेल्दी और फिट इंसान को भी हो सकता है गंभीर डेंगू, ऐसे करें बचाव – राष्ट्रवाणी
- कितना खून बहने पर हो जाती है मौत? फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता के केस से समझें – राष्ट्रवाणी
- चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके – राष्ट्रवाणी
- Jio के 100 रुपये और 111 रुपये वाले प्लान्स, 30 दिनों तक की वैलिडिटी और OTT एप्स भी – reliance jio rs 100 vs rs 111 data vouchers compared benefits validity and ott offerings – राष्ट्रवाणी
- Motorola का 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी – motorola g37 power डिस्काउंट via फ्लिपकार्ट 7000 mah battery phone under 20000 – राष्ट्रवाणी
- अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखेगा नाम, आज से लागू हो रहा नया नियम – cnap service india new rules caller name display on unknown calls without truecaller from november 1 2026 – राष्ट्रवाणी
- Oppo Reno सीरीज का ये नया फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च – oppo reno 17f 5g spotted on nbtc certification website ahead of expected global लॉन्च – राष्ट्रवाणी
- Karbonn दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7000 mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स – karbonn rebel and rebel प्रो 5g लॉन्च tomorrow with 7000 mah battery and 120hz display – राष्ट्रवाणी

