राष्ट्रवाणी: Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Rebel सीरीज के तहत दो नए फोन लॉन्च कर रहा है। इनमें 7000mAh तक की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। Karbonn दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। जी हां कंपनी अपनी नई Rebel सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन डिवाइस को Karbonn Rebel और Karbonn Rebel प्रो 5G के नाम से कल यानी 2 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के कई फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इन फोन्स की माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है। खास बात ये है कि इन डिवाइस में 7000mAh तक की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Karbonn Rebel को बजट सेगमेंट में आ सकता है जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक हो सकती है।
फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है। डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है।
कंपनी फोन में 2 बड़े Android अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को सिल्वर, गोल्ड और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। सीरीज के प्रो मॉडल Karbonn Rebel प्रो 5G में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
इस प्रो मॉडल में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक हो सकती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस को मैरून, गोल्डन, ब्लू और ऐश कलर में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसे लेकर कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

