राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh Rajyotsav 2026: MP से अलग होकर कैसे बना छत्तीसगढ़? स्थापना दिवस पर पीएम, सीएम साय समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं /image: Social Media Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ आज 1 नवंबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है।
इस खास अवसर को पूरे प्रदेश में राज्योत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, लोककलाओं और परंपराओं का जीवंत संगम बनेगा। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्योत्सव पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज यह देखकर खुशी होती है कि नक्सलवाद की जड़ें खत्म करते हुए हमारा यह राज्य विकास के पथ पर और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। साथ ही, उन्होंने कामना की कि यह विशेष अवसर छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों के लिए कल्याणकारी हो।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। यह प्रदेश अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं के लिए प्रख्यात है। राज्य की पुरातात्विक धरोहरें इसकी विशेष पहचान रही हैं।
यहां की लोक-संस्कृति से परिपूर्ण परिवेश में एक अद्भुत अपनापन है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है।
यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं। मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2026 उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आज यह देखकर खुशी होती है कि नक्सलवाद की जड़ें खत्म करते हुए हमारा यह राज्य विकास के पथ पर और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
मुझे विश्वास है कि मेरे प्रतिभाशाली और परिश्रमी परिवारजनों की भागीदारी से यह प्रदेश राष्ट्र की समृद्धि में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा। यह विशेष अवसर छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों के लिए कल्याणकारी हो, यही कामना है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने एक्स अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि,
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और अपार खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद के दंश से मुक्त होकर विकास के नए अध्याय लिख रहा है। मेहनतकश लोग, अपार संभावनाएँ और आत्मीय आतिथ्य से भरा छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला है। माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों की हर मनोकामना पूर्ण हो और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है।
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2026 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, छत्तीसगढ़ की 26 वर्षों की यात्रा करोड़ों प्रदेशवासियों के सपनों, संघर्षों और संकल्पों की गौरवशाली गाथा है। आज हमारा प्रदेश शांति, सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और विकसित भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 1, 2026 छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट किया, प्रकृति की समृद्धि, जनजातीय विरासत और विविध लोक संस्कृति से समृद्ध छत्तीसगढ़ की अपनी विशिष्ट पहचान है।
यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कामना है कि छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि व जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, अतुल्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक-संस्कृति और अपार संभावनाओं की धरती छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, अनूठी कला और गौरवशाली विरासत देश की अमूल्य धरोहर हैं। मां दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि यह प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ, तब छत्तीसगढ़ प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं थी।
छत्तीसगढ़ राज्य 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था। पहले यह मध्यप्रदेश का हिस्सा था, लेकिन 1 नवंबर, 2000 को इसे एक अलग राज्य के रूप में बनाया गया। मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत छत्तीसगढ़ का गठन पूरा हुआ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के गठन से पहले मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था। उत्तर: छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Chhattisgarh Rajyotsav 2026 प्रधानमंत्री Modi Amit Shah Vishnu Deo Sai Wishes चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे सीएम योगी, बेटे की शादी में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर रामरतन बनर्जी का निधन, सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि इन दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगा इस दल को तगड़ा झटका एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर, पांच जोन में बांटकर की जा रही भव्य आयोजन की तैयारी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सरयू आरती स्थल का करेंगे निरीक्षण नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर ‘तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से लाया गया भारत, कल होगी रायपुर में पेशी

