राष्ट्रवाणी: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी अगली फिल्म के पुष्मा फिल्म डायरेक्टर सुकुमार संग हाथ मिलाया है। साउथ सुपस्टार राम चरण (फोटो क्रेडिट- एक्स) पुष्पा निर्देशक की मूवी में करेंगे काम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर आर आर (RRR) फिल्म से फैंस के दिलों का जीतने वाले साउथ फिल्म अभिनेता राम चरण (Ram Charan) को भला कौन नहीं जानता।
इस साल आई स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर पेड्डी की रिलीज के बाद राम का नाम अनाइटल फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जो पुष्पा फिल्म निर्देशक सुकुमार के साथ बताई जा रही है। अब राम चरण और सुकुमार की जोड़ी की इस अपकमिंग मूवी का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है और पूजा सेरेमनी के जरिए आरसी17 (RC17) पर मुहर लग गई है।
आइए मामले को विस्तार से समझते हैं- दरअसल कई दिनों से राम चरण का नाम निर्देशक सुकुमार संग आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ था। अब मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर इसका आधिकारिक पुष्टिकरण कर दिया गया है। रविवार को राम चरण की इस आरसी17 की पूजा सेरेमनी को संपन्न किया गया है, जिसकी जरिए सुकुमार संग उनकी आने वाली अनटाइटल फिल्म का आगाज हो गया है।
इस दौरान राम चरण, सुकुमार के अलावा मौके पर फिल्म की अन्य कास्ट और क्रू भी शामिल रहे। खास बात ये रही है कि आरसी17 की पूजा का शुभांरभ अभिनेता राम चरण के पिता और साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर चिरंजीवी ने खुद किया है, जिसको लेकर सिनेमाई गलियारे में सुर्खियां तेज हैं। The journey of #RC17 begins with the MEGA CLAP ❤️ Megastar @KChiruTweets garu sounded the clapboard and blessed the entire team of #RC17 ✨ #YouCmagine #RC2Sukku #SRC Mega Power Star @AlwaysRamCharan Master Storyteller @aryasukku @MythriOfficial @SukumarWritings #TSeriesFilms @RC17Offl आपको बता दें कि आरसी17 के जरिए राम चरण और सुकुमार की जोड़ी दूसरी बार सिनेमा जगत में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
इससे पहले राम डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली सुपरहिट फिल्म रंगस्थलम (Rangasthalam) में नजर आए थे, जिसे साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। संडे को राम चरण और सुकुमार की इस अनटाइटल फिल्म का आगाज हुआ है। ऐसे में बात की जाए इस मूवी को कब तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा, तो उसके बारे में फिलहाल कुछ भी बताना जल्दबाजी होगा।
लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 के अंत तक इसकी रिलीज डेट की जानकारी जरूर सामने आ जाएगी।

