राष्ट्रवाणी: मुंबई में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट फिल्मों, सीरीज और बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों, डायरेक्टर्स, फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया जाएगा। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 की अवॉर्ड सेरेमनी का आगाज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित चार दिन के जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में सिनेमा जगत के कई सितारों ने शिरकत की।
1 नवंबर को अवॉर्ड नाइट के साथ इसका समापन होने जा रहा है। जिसमें जल्द ही थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जागरण फिल्म फेस्टिवल की अवॉर्ड सेरेमनी के विजेताओं को जानने के लिए जुड़े रहें लाइव अपडेट्स से जेएफएफ 2026 में एक्टर सिद्धार्थ और डेविड धवन ने शिरकत की।
सिद्धार्थ इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आए थे जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। अंधेरी वेस्ट में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में कई सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। फरहाना भट्ट्, रणवीर शौरी जैसे सितारे समारोह में पहुंचे।
इस सेरेमनी में रोहित शेट्टी, सनी देओल, बॉबी देओल, डेविड धवन, दिव्या दत्ता, अमोल गुप्ते जैसे सितारों के शिरकत करने की उम्मीद है फिल्म फेस्टिवल में आई थी 500 फिल्मों की प्रविष्टियां जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 संस्करण में इस बार 500 से ज्यादा फिल्मों के आवेदन आए थे जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों को चुना गया और स्क्रीनिंग हुई।
इन फिल्मों में भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रिय प्रविष्टियां भी थीं। वहीं इस संस्करण में 25 देशों ने हिस्सा लिया। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में इन सितारों ने की शिरकत 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कई सेलेब्रिटीज ने इस फेस्टिवल में शिरकत की।
जिनमें परेश रावल, इम्तियाज अली, आनंद एल राय, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मुकेश छाबड़ा, दिव्या दत्ता शामिल हैं। मुंबई में चार दिनों तक जागरण फिल्म फेस्टिवल की धूम रही। 28 अक्टूबर को शुरू हुए फेस्टिवल का 1 नवंबर को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ समापन होने जा रहा है।

