राष्ट्रवाणी: त्योहारों के मौसम में मिलावटी घी की बिक्री बढ़ जाती है। घर पर कुछ आसान टेस्ट्स से नकली घी का पता लगाया जा सकता है। नकली घी का पता कैसे लगाएं?
(Picture Courtesy: Freepik) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन में बाजार में मिठाइयों और पकवानों की मांग काफी तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में इस रौनक के बीत मिलावटखोर भी काफी एक्टिव हो जाते हैं और मिलावटी घी धड़ल्ले से बेचना शुरू कर देते हैं।
हाल ही में सूरत में 900 किलो नकली घी पकड़ा गया है। ऐसे में सावधानी जरूरी है, ताकि आप अपने घर नकली घी न ले आएं। मिलावटी घी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
इसलिए अगर फेस्टिव सीजन में आप घी खरीद रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानें किन तरीकों से आप नकली घी की पहचान कर सकते हैं। त्योहारों के सीजन में मार्केट में घी की मांग बढ़ जाती है।
ऐसे में डिमांड और सप्लाई में आए अंतर का फायदा उठाकर मुनाफाखोर घी में वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च, उबले हुए आलू, शकरकंद और सड़ा हुआ एनिमल फैट मिलाकर बेचते हैं। ऐसा मिलावटी घी खाने से लिवर, डाइजेशन और हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

